Home Kurukshetra News अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव से कुरुक्षेत्र और बाली इंडोनेशिया के बीच शुरू होगा सांस्कृतिक विरासत का नया अध्याय:गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव से कुरुक्षेत्र और बाली इंडोनेशिया के बीच शुरू होगा सांस्कृतिक विरासत का नया अध्याय:गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद

by ND HINDUSTAN
0 comment

इंडोनेशिया के बाली में गीता महाआरती के साथ सम्पन्न हुआ छठा अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव

वैश्विक गीता पाठ के साथ जुड़े विभिन्न देशों के श्रद्धालु, इंडोनेशिया के बाली में निकाली भव्य गीता शोभा यात्रा

गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, पर्यटन मंत्री डा. अरविंद शर्मा, विदेश मंत्रालय दक्षिण क्षेत्र की सचिव डा. नीना मल्होत्रा,आयुक्त एवं सचिव डा. अमित अग्रवाल, बाली में भारत के सीजीआई डा.शशांक विक्रम, बाली विधायक प्रोफेसर सोमवीर, बाली के विधायक बुद्धि उत्तमा, विधायक रॉकी

विधायक मेदू पार्ता ने मंत्रोच्चारण के बीच हवन यज्ञ में डाली आहुति

समापन समारोह पर रखा कुरुक्षेत्र में महर्षि मारकंडे के नाम से कल्चरल सेंटर विकसित करने का प्रस्ताव

कुरुक्षेत्र अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में पहुंचेंगे देशों के 23 स्कोलर

एनडी हिन्दुस्तान

कुरुक्षेत्र। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि इंडोनेशिया बाली में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव से कुरुक्षेत्र और बाली के बीच सांस्कृतिक विरासत का एक नया अध्याय शुरू हुआ है। इस सांस्कृतिक अध्याय के साथ इंडोनेशिया और भारत तथा हरियाणा के बीच एक नए संबंधों की भी शुरुआत हुई है। इन्हीं सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए इंडोनेशिया के राज्यपाल की तरफ से कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर महर्षि मार्कंडेय के नाम पर कल्चरल सेंटर विकसित करने का प्रस्ताव भी रखा गया है।
गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज इंडोनेशिया बाली में छठे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के समापन समारोह पर बोल रहे थे। इससे पहले गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, हरियाणा के पर्यटन मंत्री डा. अरविंद शर्मा,विदेश मंत्रालय दक्षिण क्षेत्र की सचिव डा. नीना मल्होत्रा, हरियाणा सूचना जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग के आयुक्त एवं सचिव डा. अमित अग्रवाल, बाली में भारत के सीजीआई डा.शशांक विक्रम ने छठे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के समापन समारोह में पवित्र ग्रंथ गीता का पूजन किया और विधिवत रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में पद्मश्री इंदिरा उदयाना की तरफ से इंडोनेशिया के युवा कलाकारों ने बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी और सांय कालीन भक्ति संगीत में शानदार प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। इस समापन समारोह से पहले गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने बाली के राज्यपाल निवास पर बाली के राज्यपाल आई वायन कोस्टर को पवित्र ग्रंथ गीता भेंट की है।
गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने इंडोनेशिया सरकार और नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड और जीओ गीता के तत्वाधान में इंडोनेशिया बाली में छठे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का ऐतिहासिक तरीके से कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ। इन तीन दिनों में अच्छा अनुभव रहा और यह एक उत्सव ही नहीं अपितु भारत और इंडोनेशिया के सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने का एक माध्यम बनेगा। इस महोत्सव से आर्थिक दृष्टि के साथ साथ सांस्कृतिक मूल्यों को भी महत्व मिलेगा। इससे भारत और इंडोनेशिया बाली के बीच अच्छे दिनों की नई शुरुआत भी हुई है।
उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र और बाली तथा इंडोनेशिया और भारत व हरियाणा के बीच सांस्कृतिक दृष्टि से एक नए अध्याय की भी शुरुआत हुई है। इस महोत्सव की महत्ता को देखते हुए इंडोनेशिया बाली के राज्यपाल की तरफ से कुरुक्षेत्र में महर्षि मार्कंडेय के नाम से कल्चरल सेंटर विकसित करने का प्रस्ताव भी आया है। इस महोत्सव के समापन समारोह में वैश्विक गीता पाठ में इंडोनेशिया के युवाओं ने 12वें अध्याय का संस्कृत में अच्छा उच्चारण प्रस्तुत करके सबको आश्चर्यचकित किया है। इस महोत्सव के समापन पर समुंदर के किनारे पवित्र ग्रंथ गीता की महाआरती में विभिन्न देशों के श्रद्धालु शामिल हुए और सभी ने मंत्रोंच्चारण के बीच हवन यज्ञ में आहुति डाली।
कुरुक्षेत्र में महर्षि मार्कंडेय के नाम पर सांस्कृतिक केंद्र विकसित करने की योजना होगी तैयार:डा. अरविंद शर्मा
हरियाणा के पर्यटन मंत्री डा. अरविंद शर्मा ने इंडोनेशिया के बाली में छठे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के सफल आयोजन पर आयोजकों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इंडोनेशिया की धरा से विश्व के कोने-कोने में पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश पहुंचेंगे। इस तीन दिवसीय गीता महोत्सव के दौरान कई उपलब्धियां देखने को मिली है। इस महोत्सव के दौरान कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर महर्षि मार्कंडेय के नाम पर सांस्कृतिक केन्द्र बनाने का जो प्रस्ताव इंडोनेशिया बाली की तरफ से आया है,इस योजना को सरकार के माध्यम से अमलीजामा पहनाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज से प्रेरित होकर प्रदेश सरकार ने लिस्टिड गौशालाओं को 80 करोड़ रुपए का बजट उपलब्ध करवाने का काम किया है। इस सरकार ने 2014 के बाद गौ माता के संरक्षण और संवर्धन के लिए उल्लेखनीय कार्य किए है। इस महोत्सव में यूके, यूएसए, स्पेन और कई अन्य देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए और इस महोत्सव के हर क्षण को यादगार बनाया। यह पहली बार हो रहा है जब मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स भारत सरकार की तरफ से 40 देश में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव मनाया जाएगा और कुरुक्षेत्र अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में विभिन्न देशों के 23 से ज्यादा स्कॉलर तीन दिन के लिए बुलाए जा रहे है। मिनिस्ट्री आफ एक्सटर्नल अफेयर्स का एक स्पेशल डेलिगेशन जिसमें विदेश मंत्रालय दक्षिण क्षेत्र की सचिव डा. नीना मल्होत्रा  और जॉइंट सेक्रेटरी अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव बाली मे भाग लेने आए।
कुरुक्षेत्र अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में विभिन्न देशों के पहुंचेंगे 23 स्कॉलर
विदेश मंत्रालय दक्षिण क्षेत्र की सचिव डा. नीना मल्होत्रा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव कुरुक्षेत्र में इस वर्ष विदेश मंत्रालय की तरफ से विभिन्न देशों के 23 स्कॉलर पहुंचेंगे। इसके साथ ही विदेश मंत्रालय द्वारा कुरुक्षेत्र अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के कार्यक्रमों का आयोजन 40 देशों में आयोजित किया जाएगा।
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के समापन समारोह पर वेदकरण एमडब्लयूएस तृतीय बाली के सिनेटर डा. आई गुशितन गुरा आर्य व पद्मश्री इंदिरा उदयाना को प्रदेश सरकार व केडीबी की तरफ से स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर हरियाणा महिला आयोग की चेयरमैन रेणु भाटिया, चेयरमैन सुषमा गुप्ता, करनाल की मेयर रेणु बाला गुप्ता, मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, 48 कोस मॉनिटरिंग कमेटी के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा, गीता महोत्सव अथॉरिटी के सदस्य डा.प्रीतम सिंह एवं विजय नरुला, एमके मौदगिल, अशोक रोशा, ऋषिपाल मथाना सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?