Home Kurukshetra News भारतीय फैशन में परंपरा व नवाचार का अद्भुत संगम: रजनी सिंगला

भारतीय फैशन में परंपरा व नवाचार का अद्भुत संगम: रजनी सिंगला

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

  यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज में फैशन डिजाइनिंग विभाग की ओर से पनाश-13 फैशन शो का आयोजन हुआ। समाजसेविका रजनी सिंगला ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की। डीएवी कॉलेज की पूर्व प्रिंसिपल डॉ विभा गुप्ता, पीएचसीसी से डॉ मोनिका शर्मा व कामेडियन गुरप्रीत चावला विशिष्ठ अतिथि रहे। कॉलेज की कार्यवाह प्रिंसिपल डॉ सुरिंद्र कौर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। निर्णायक मंडल में फैशन डिजाइनर मीतू सलूजा, मिस इंडिया प्राइड ऑफ इंडिया 2023 की विजेता महिमा जॉर्ज व फैशन डिजाइन बिंदू चड्ढा शामिल रहीं। कार्यक्रम फैशन डिजाइनिंग विभाग इंचार्ज मंजीत कौर की देखरेख में हुआ।

रजनी सिंगला ने कहा कि भारतीय संस्कृति में फैशन केवल आधुनिकता का प्रतीक नहीं, बल्कि यह परंपरा और नवाचार का सुंदर संगम है। भारत का फैशन उद्योग न केवल देश की सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत बनाए हुए है बल्कि वैश्विक मंच पर अपनी अलग पहचान भी बना रहा है।
आज के युवा फैशन को केवल पहनावे तक सीमित नहीं मानते, बल्कि यह उनकी पहचान और व्यक्तित्व का हिस्सा बन चुका है। सोशल मीडिया, इन्फ्लुएंसर्स और बॉलीवुड-हॉलीवुड स्टार्स के कारण फैशन तेजी से बदलता है और युवा इसे अपनाने में सबसे आगे रहते हैं।

डॉ सुरिंद्र कौर ने कहा कि फैशन शो में छात्राओं ने खुद तैयार की गई ड्रेसिज को शो के जरिए प्रदर्शित किया है। जिसमें उनकी क्रिएटिविटी व इनोवेशन उभर कर सामने आई है।  रैंप पर छात्राएं आत्मविश्वास से लबरेज दिखीं। विभाग की छात्राएं राष्ट्रीय स्तर पर कॉलेज का नाम रोशन कर रही है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सोनिया, निधि छाबडा, प्रवीन, प्रियांशी, साक्षी व पूनम ने सहयोग दिया।

इस प्रकार रहे परिणामः
रिजनल प्राइड राउंड में महक को बेस्ट मॉडल व प्रभ को बेस्ट डिजाइन, आइकोनिक राउंड में अमीषा को बेस्ट मॉडल व तनिशा को बेस्ट डिजाइनर, एथनिक एलीगेंस राउंड में रूपेंद्र व खुशी को बेस्ट मॉडल तथा मुस्कान व सृष्टि को बेस्ट डिजाइनर, मैलेडी इन मोशन राउंड में वासुई को बेस्ट मॉडल व सिमरन को बेस्ट डिजाइनर, नोटीक्नोटी राउंड में नेहा को बेस्ट मॉडल व दिव्या व याशी को बेस्ट डिजाइनर के खिताब से नवाजा गया। ऑसियन ट्रीजर राउंड में दामिनी को बेस्ट मॉडल व राधा को बेस्ट डिजाइन को खिताब दिया गया। स्ट्रीट हिट डेनिम राउंड में संजना को बेस्ट मॉडल व तनीषा को बेस्ट डिजाइन, फैशन फ्लाइंग राउंड में अंजली को बेस्ट मॉडल व इकम को बेस्ट डिजाइनर के खिताब से नवाजा गया।   

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?