Home Chandigarh कांग्रेस ने अल्पसंख्यकों को वोट बैंक समझा, भाजपा ने अल्पसंख्यकों के विकास के लिए काम किया : पंडित मोहन लाल बड़ौली

कांग्रेस ने अल्पसंख्यकों को वोट बैंक समझा, भाजपा ने अल्पसंख्यकों के विकास के लिए काम किया : पंडित मोहन लाल बड़ौली

by ND HINDUSTAN
0 comment


भाजपा के कार्यकर्ता गांव-गांव, शहर-शहर पहुंचकर जनता से सीधा संवाद करेंगे और सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे : बड़ौली

कार्यकर्ता भाजपा की ताकत, जनसेवा करना भाजपा के कार्यकर्ताओं का संस्कार : बड़ौली

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जान मोहम्मद की अध्यक्षता में फिरोजपुर झिरका में हुई प्रदेश स्तरीय कार्यसमिति की बैठक

*भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी जाकिर हुसैन ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया*

एनडी हिन्दुस्तान

चंडीगढ़। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने नूंह की फिरोजपुर झिरका विधानसभा में अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश स्तरीय कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा अल्पसंख्यकों को वोट बैंक समझा है, जबकि भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यकों के विकास और उत्थान के लिए कार्य कर रही है। बड़ौली ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास के मंत्र पर चलते हुए नायब सरकार समान रूप से पूरे प्रदेश का विकास के कार्य करा रही है।
सोमवार को अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जान मोहम्मद की अध्यक्षता में प्रदेश स्तरीय कार्य समिति की बैठक हुई। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी जाकिर हुसैन के अलावा मोर्चा के जिला अध्यक्ष और पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्य समिति की इस बैठक में सेवा पखवाड़ा को लेकर विस्तृत चर्चा हुई और सेवा भाव से कार्य करने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया।  
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर को जन्म दिन है। बीजेपी पीएम मोदी के जन्म दिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रही है। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा की शुरुआत होगी और 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि इस 16 दिवसीय सेवा पखवाड़ा में भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव, शहर-शहर पहुंचकर जनता से सीधा संवाद करेंगे और विभिन्न सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
बड़ौली ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा की ताकत है और लोगों की सेवा करना भाजपा के कार्यकर्ताओं का संस्कार है। सेवा पखवाड़ा के दौरान सफाई अभियान, रक्तदान शिविर, धार्मिक स्थलों पर सेवा कार्य और शहीदों के स्मारकों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। श्री बड़ौली ने बताया कि ट्राई साइकिल, चश्मे और अन्य जरूरी सामान जरूरतमंदों को वितरित किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक लोग इस पखवाड़े का लाभ उठा सकें।
बड़ौली ने कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल एक कार्यक्रम न होकर समाज से जुड़ने और जनता की निस्वार्थ सेवा का हमें अभियान बनाना है।  भाजपा का यही लक्ष्य है कि पार्टी के कार्यकर्ता हर परिस्थिति में समाज के साथ खड़े हों और लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में योगदान दें।
संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने कहा कि हमें सेवा के साथ-साथ अपने-अपने बूथों को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा के दौरान लोगों को मोदी और नायब सरकार की योजनाओं से अवगत कराना है साथ ही लोगों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य भी करना है। शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सभी वर्गों के साथ लेकर चल रहे हैं। सबका साथ,सबका विकास ही भाजपा का मूलमंत्र है।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी जाकिर हुसैन ने कहा कि भाजपा सरकार में अल्पसंख्यक समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि आज देशभर में अल्पसंख्यक समाज के लोग भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ रहे हैं।
अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जान मोहम्मद ने कार्यशाला में आए सभी नेताओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी सेवा पखवाड़ा के दौरान जनता से जुड़ेंगे साथ ही संवाद करते हुए पाटी से जोड़ने का कार्य भी करेंगे। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़े को लेकर महत्वपूर्ण रणनीति बना ली गई है। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़े में अल्पसंख्यक मोर्चा की पूरी टीम सक्रिय रूप से हिस्सा लेगी। कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर न केवल सेवा कार्य करेंगे, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनहितकारी योजनाओं और नीतियों की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाएंगे। बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी संकल्प लिया कि सेवा पखवाड़ा को ऐतिहासिक बनाया जाएगा और जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक जनता के बीच जाकर भाजपा की विचारधारा को मजबूत किया जाएगा।
इस अवसर पर पूर्व विधायक नसीम अहमद, पूर्व मंत्री आजाद मोहम्मद, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी डा. असलम खान, हज कमेटी के पूर्व चेयरमैन औरंगजेब, गो सेवा आयोग के पूर्व चेयरमैन भानीराम मंगला, नूंह भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पिंटू, अल्पसंख्यक प्रदेश महामंत्री सिकंदर सलमानी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी जतिन बुसरी के अलवा अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?