एनडी हिन्दुस्तान
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान के आदेशानुसार रचना शरीर विभाग के अध्यक्ष प्रो. सतीश कुमार वत्स को विश्वविद्यालय का प्रोक्टर नियुक्त किया गया है। प्रो. वत्स अपनी नई जिम्मेदारी के तहत विश्वविद्यालय परिसर में अनुशासन व्यवस्था बनाए रखने, विद्यार्थियों से जुड़े मामलों में समन्वय स्थापित करने तथा प्रशासनिक कार्यों में सहयोग करेंगे। कुलपति ने प्रो. सतीश को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से विश्वविद्यालय की अनुशासन प्रणाली और अधिक सुदृढ़ होगी। बतौर प्रोक्टर नियुक्ति होने पर प्रो. सतीश कुमार वत्स ने कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान और कुलसचिव प्रो. ब्रिजेंद्र सिंह तोमर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है, वह उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। प्रो.सतीश की नियुक्ति पर संस्थान के सभी अधिकारियों एवं शिक्षकों ने शुभकामनाएं प्रेषित की।