31 अगस्त को कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गये थे रमेश सुधा
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र,28 सितंबर। थानेसर विधानसभा सीट से दूसरी बार भाजपा के विधायक बने सुभाष सुधा के बड़े भाई 58 वर्षीय रमेश सुधा का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। रमेश सुधा को अगस्त के अंतिम सप्ताह में कोरोना पाजिटिव होने के कारण 31 अगस्त को फोर्टिज अस्पताल में उपचार हेतु दाखिल कराया गया था,जहां उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इसी बीच निमोनिया हुआ और इसके बाद उनकी दोनों किडनी खराब हो गई और आक्सीजन लेवल भी बिलकुल कम हो गया था। पता चला है कि रमेश सुधा पिछले 20 दिनों से वेंटिलेटर पर थे,स्थित लगातार बिगड़ने के कारण 24 सितंबर को रमेश सुधा को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में रेफर किया गया था। जहां उन्होंने सोमवार अंतिम सांस ली।
रमेश सुधा नगर की कई सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं से जुड़े हुए थे। रमेश सुधा अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां और दो पुत्र छोड़ गये हैं। इस घटना की सूचना मिलते ही नगर में शोक की लहर फैल गई।