जग ज्योति दरबार में पितृ पक्ष अनुष्ठान में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं श्रद्धालु
एनडी हिन्दुस्तान
कुरुक्षेत्र। जग ज्योति दरबार में पितृ पक्ष अनुष्ठान में शामिल होने के लिए दूर दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को अनुष्ठान एवं पूजन के उपरांत महंत राजेंद्र पुरी ने बताया कि पितृ पक्ष के दौरान पूर्वज पृथ्वी पर अपने परिवार के बीच उम्मीद के साथ आते हैं और अपने वंशजों से श्रद्धा, तर्पण और दान की अपेक्षा करते हैं। इस अवधि में परिवार वाले पूर्वजों की शांति के लिए श्राद्ध, पिंडदान और तर्पण करते हैं, जिससे उन्हें संतुष्टि मिलती है और वे परिवार को सुख-समृद्धि व कल्याण का आशीर्वाद देते हैं। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि पितृ पक्ष में पितरों एवं बुजुर्गों इच्छाओं की पूर्ति करनी चाहिए। पूर्वज अपने वंशजों से तर्पण (जल, तिल और अन्न अर्पित करना) और पिंड प्राप्त करने की अपेक्षा रखते हैं। यदि वंशज श्रद्धापूर्वक तर्पण और श्राद्ध करते हैं, तो पितर प्रसन्न होकर परिवार पर अपना आशीर्वाद देते हैं, जिससे घर में सुख-समृद्धि और शांति आती है। इस अवसर पर इस अवसर पर मनोहर लाल, सोहन सिंह, आदित्य गोस्वामी, रागिनी गोस्वामी, मधुमती, अंग्रेज सिंह, दिलावर, कुलजीत, ईश्वर राणा, सुनील राणा, मनोज कुमार, आशा कश्यप, पुनीत कश्यप, अक्षय राठी, अजय राठी, विजय राठी इत्यादि मौजूद रहे।