Home Kurukshetra News केयू के दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र द्वारा सीडीएलयू  भिवानी में प्रवेश सम्बन्धी जानकारी की सांझा

केयू के दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र द्वारा सीडीएलयू  भिवानी में प्रवेश सम्बन्धी जानकारी की सांझा

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र  के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन एवं प्रोफ़ेसर मंजुला चौधरी, निदेशक, दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार शुक्रवार को चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय  भिवानी में  दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र  द्वारा ओडीएल/ऑनलाइन प्रोग्राम में प्रवेश सम्बन्धी एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र के माध्यम से विद्यार्थियों को दूरस्थ एवं ऑनलाइन  शिक्षा केंद्र के द्वारा चलाये जा रहे प्रोग्राम के बारे में जानकारी दी गयी तथा बताया गया कि अब विद्यार्थी अपनी नियमित डिग्री के साथ साथ दूरस्थ एवं ऑनलाइन  शिक्षा केंद्र के माध्यम से अपनी इच्छानुसार दूसरी डिग्री, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट प्रोग्राम को भी कर सकता है। इसके साथ साथ आज के शैक्षणिक एवं व्यवसायिक परिदृश्य में दूरस्थ एवं ऑनलाइन  शिक्षा केंद्र के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।
दूरस्थ एवं ऑनलाइन  शिक्षा केंद्र द्वारा 39 ओडीएल व 21 ऑनलाइन प्रोग्राम सुचारू रूप से चलाये जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय, भिवानी के रसायन विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर मयंक ने अपने संबोधन में उच्च शिक्षा के व्यापक अवसर प्रदान करने में दूरस्थ शिक्षा की भूमिका पर प्रकाश डाला। वहीं कार्यक्रम की समन्वय सदस्या डॉ. आशा, जियोलोजी विभाग से व डॉ. विपिन जैन, रसायन विभाग ने भी ड्यूल डिग्री प्रोग्राम के बारे में जानकारी साझा की। इस सत्र में छात्रों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली। इस प्रोग्राम में दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र  की तरफ से डॉ. जितेन्द्र आचार्य, डॉ. कुलदीप सिंह, राजीव और अमन ने भाग लिया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?