Home Chandigarh अंत्योदय ही मोदी और नायब सरकार का संकल्प : फणीन्द्रनाथ शर्मा

अंत्योदय ही मोदी और नायब सरकार का संकल्प : फणीन्द्रनाथ शर्मा

by ND HINDUSTAN
0 comment

पंडित दीनदयाल उपाध्याय का मार्गदर्शन ही नायब सरकार की योजनाओं का आधार : डा. अर्चना गुप्ता

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर गुरुवार को करनाल में हुई भव्य संगोष्ठी

एनडी हिन्दुस्तान

चंडीगढ़। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर गुरुवार को करनाल में भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। घरौंडा कम्युनिटी सेंटर में जिला अध्यक्ष परवीन लाठर की अध्यक्षता में आयोजित इस संगोष्ठी में मुख्य वक्ता संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा और प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों पर प्रकाश डाला। इससे पहले सभी नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने कहा कि अंत्योदय ही मोदी और नायब सरकार का संकल्प है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता थे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के उत्थान की बात कही थी। आज नायब सरकार गरीबों की सेवा ही संकल्प के मूलमंत्र पर योजनाएं बनाकर जनता की सेवा कर रही है।
शर्मा ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गरीबों और वंचितों की सेवा के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। नायब सरकार भी अंत्योदय की भावना को आधार बनाकर आगे बढ़ रही है। श्री शर्मा ने कहा कि उपाध्याय जी का संपूर्ण जीवन समर्पण, सादगी और राष्ट्रहित के प्रति अटूट आस्था का प्रतीक रहा है। कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता उपाध्याय जी के आदर्शों पर चलकर समाजसेवा एवं राष्ट्रसेवा में सक्रिय रूप से योगदान दें।
प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रदेश की महिलाओं को लाड़ो लक्ष्मी योजना का बहुत बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि अब हरियाणा की महिलाओं को 2100 रुपये प्रति माह मिलने लगेंगे जो महिला सशक्तिकरण और सम्मान की दिशा में नायब सरकार का ऐतिहासिक कदम है।
डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि  नायब सरकार अंत्योदय की परिकल्पना को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है और यह संकल्प पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करने की दिशा में अहम कदम है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय राजनीति को नई दिशा दी। उनकी विचारधारा एकात्म मानववाद आज भी समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के विकास और उत्थान की प्रेरणा देती है।
डा. अर्चना गुप्ता ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका सपना था कि समाज का कोई भी व्यक्ति शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सम्मान की मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे। उपाध्याय का मार्गदर्शन ही आज नायब सरकार की योजनाओं का आधार है। यह संगोष्ठी समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने और पंडित जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लेकर सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर जिला प्रभारी भारत भूषण जुयाल, जिला अध्यक्ष परवीन लाठर, जिला महांत्री मानवपुरी, मंडल अध्यक्ष मोहन लोधी, गौरव खुराना, नरेश कुमार, देवेंद्र शर्मा, सचिन राणा सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?