Home Karnal news महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी में मनाया एनएसएस दिवस

महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी में मनाया एनएसएस दिवस

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

करनाल । महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी करनाल में छात्र कल्याण निदेशालय द्वारा एनएसएस दिवस बनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन एमएचयू के माननीय कुलपति प्रो. सुरेश मल्होत्रा के सक्षम नेतृत्व और मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिन्होंने सदैव एनएसएस गतिविधियों के लिए अपना समर्थन और प्रेरणा प्रदान की।, उनका सहयोग मानव कल्याण के लिए चलाए जाने वाले कार्यक्रमों की निरंतरता और सफलता का आधार रहा हे।

कार्यक्रम की शुरूआत में प्रो. रंजन गुप्ता ने एनएसएस के आदर्श वाक्य मैं नहीं तुम की महत्वता पर प्रकाश डालते हुए स्वयंसेवकों से कहा कि निस्वार्थ सेवा ही वास्तविक समाज सेवा है। उन्होंने स्वयंसेवकों के योगदान, चाहे वह स्वच्छता अभियान हो, साक्षरता जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण या स्वास्थ्य संबंधी पहल की सराहना करते हुए कहा कि छोटी-छोटी सेवाएं भी समाज में बड़े बदलाव ला सकती है।

भारतीय स्टेट बैंक से माम राज, सचिन ने स्वयंसेवकों को साइबर सुरक्षा के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि डिजिटल युग में सुरक्षित रहने के लिए आवश्यक सावधानियों और उपायों की जानकारी दी और युवाओं को सतर्क एवं जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता अभियान एडॉप्ट ए ट्री कैंपेन तथा साइबर सुरक्षा कार्यक्रम जैसे महत्वपूर्ण  उपक्रम आयोजित किए गए, जिनमें छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कॉर्डिनेटर डॉ. अजय, एवं एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर्स डॉ. राजकुमार एवं डॉ. युवराज ने किया। मंच संचालन बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा प्राची द्वारा किया गया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?