Home Karnal news जीएसटी सुधार देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक सरल, पारदर्शी और दूरगामी सुधार : मनोहर लाल

जीएसटी सुधार देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक सरल, पारदर्शी और दूरगामी सुधार : मनोहर लाल

by ND HINDUSTAN
0 comment

केंद्रीय मंत्री मनोहर ने करनाल प्रेम प्लाजा में आयोजित जीएसटी बचत उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

एनडी हिन्दुस्तान

करनाल । केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हाल ही में हुए वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) सुधार देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक सरल, पारदर्शी और दूरगामी सुधार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जीएसटी का सपना 2017 में साकार हुआ, जिसका उद्देश्य कर प्रणाली को सरल बनाना और इंस्पेक्टर राज को खत्म करना था। इस जीएसटी प्रणाली से व्यापारियों को दो तरह की बही खाता रखने की पुरानी व्यवस्था को समाप्त कर दिया है, जिससे व्यापार करना आसान हुआ है।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल रविवार को करनाल प्रेम प्लाजा में आयोजित जीएसटी बचत उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर,करनाल के विधायक जगमोहन आनंद, इंद्री के विधायक राम कुमार कश्यप, असंध के विधायक योगिंद्र राणा, नीलोखेड़ी के विधायक भगवान दास कबीर पंथी, मेयर रेनू बाला,सांसद प्रतिनिधि कवींद्र राणा, कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट प्रवेश शर्मा मुख्य तौर पर मौजूद रहे।कार्यक्रम में शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जीएसटी कर सुधार से नई आर्थिक क्रांति का शुभारंभ हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आमजन से जुड़ी हुई ज्यादा से ज्यादा चीजों पर ज्यादा टैक्स घटाया है ताकि सीधे तौर पर आम जनता को लाभ हो। जीएसटी के नए स्लैब में 90 प्रतिशत वस्तुएं ऐसी हैं जिन पर जीएसटी 28 से 18 प्रतिशत की गई हैं। और 99 प्रतिशत वस्तु ऐसी है जिन पर 18 से 5 प्रतिशत की गई हैं।

विधायक एवं गवर्मेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने जीएसटी की सफलताओं और जन-सुलभता की सराहना की।उन्होंने कहा कि जीएसटी देश में ‘एक राष्ट्र, एक कर’ की भावना को साकार करने का एक सफल प्रयास है। केंद्र सरकार द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जीएसटी में लगातार सुधार किए गए हैं, जिसके परिणामस्वरूप अब जीएसटी स्लैब में केवल 2 स्लैब 5 प्रतिशत व 18 प्रतिशत रह गई है। जिससे रोजमर्रा की कई वस्तुओं के मूल्य में भारी गिरावट आई है। जिसका सीधा लाभ आम आदमी को मिलेगा।जीएसटी में हुए सुधारो से समाज के सभी वर्ग संतुष्ट है।

असंध के विधायक योगेंद्र राणा ने कहा कि जीएसटी में हुए सुधार देश की अर्थव्यवस्था में सुधार लाने में एक बड़ा कदम है। जीएसटी की शुरुआत प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी सोच का परिणाम है, जिसने व्यापारियों और उपभोक्ताओं को बड़ी राहत प्रदान की है। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था आज से 11 साल पहले के मुकाबले बहुत मजबूत हुई है, और यह जीएसटी तथा ‘मेक इन इंडिया’ जैसी पहलों का परिणाम है, जिसने भारत को विश्व की अर्थव्यवस्थाओं में चौथे स्थान पर ला खड़ा किया है। उन्होंने सभी का आह्वाहन किया कि उपभोक्ताओं को जीएसटी में हुए सुधारो को लेकर जागरूक किया जाए।

करनाल की मेयर रेनू बाला गुप्ता ने कहा कि जीएसटी में किए गए सुधार आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करने वाला निर्णय है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की यह सोच है कि देश का आम नागरिक सस्ते और सुलभ साधनों का उपयोग कर सके। इन सुधारों के कारण कई आवश्यक वस्तुओं के उत्पादन साधन और उत्पाद सस्ते हुए हैं, जिसका सीधा लाभ उपभोक्ता को मिल रहा है।यह निर्णय देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और हर नागरिक को सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लिया गया है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?