पांच हजार रुपये का लगाया जुर्माना, मेरी फसल मेरा ब्यौरा में दर्ज हुई रेड एंट्री
डीसी प्रीति की अपील : फसल अवशेषों में आग न लगाएं किसान, जिला प्रशासन की कड़ी नजर
एनडी हिन्दुस्तान
कैथल। डीसी प्रीति ने कहा कि जिला प्रशासन फसल अवशेषों में आग लगाने वालों के खिलाफ सख्त रूख अपनाए हुए है। हरसेक प्रणाली से गांव देवबन में आग लगाने की पहल घटना दर्ज की गई है। प्रशासन के अधिकारियों द्वारा तुरंत इसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के साथ-साथ पांच हजार रुपये जुर्माना तथा रेड एंट्री की गई है। उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि वे फसल अवशेष प्रबंधन करके अपनी आय में बढ़ोत्तरी करें। किसान फसल अवशेषों में आग न लगाएं। आग लगाने से पर्यावरण दुषित होता है तथा जमीन की उर्वरा शक्ति भी कमजोर होती है।
डीसी प्रीति ने कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा दी जानकारी के अनुसार बताया कि जिला में पिछले साल अब तक 95 फसल अवशेषों में आग लगाने की घटनाएं दर्ज की गई थी। पहले की अपेक्षा अबकी बार जिला में न के बराबर ही आग लगाने की घटनाएं हुई हैं। जिला प्रशासन के अधिकारी कड़ी निगरानी बनाए हुए हैं। विभाग के अधिकारी व कर्मचारी गांव-गांव में जाकर किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के बारे में जागरूक कर रहे हैं।