Home Karnal news नई शिक्षा नीति देश के विद्यार्थियों के लिए अत्यंत हितकारी- राज्यसभा सांसद डॉ नरेश बंसल

नई शिक्षा नीति देश के विद्यार्थियों के लिए अत्यंत हितकारी- राज्यसभा सांसद डॉ नरेश बंसल

by ND HINDUSTAN
0 comment

शिक्षा के साथ- साथ संस्कारों का होना बेहद आवश्यक।
राज्यसभा-सांसद रामचंद्र जांगड़ा

हमारा देश ऋषि मुनियों और महापुरुषों का देश-विधायक योगेन्द्र राणा

एनडी हिन्दुस्तान

असंध/ करनाल।  जीवन चानन महिला महाविद्यालय असंध में गुरुवार को दीपावली मिलन उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बतौर मुख्यातिथि राज्यसभा सांसद उत्तराखंड डॉ नरेश बंसल , राज्यसभा सांसद हरियाणा रामचंद्र जांगड़ा ने और विशिष्ट अतिथि के तौर पर असंध विधायक योगेन्द्र राणा ने शिरकत की।
मुख्यातिथि का कार्यक्रम में पहुंचने पर प्राचार्या रेखा शर्मा और समस्त महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय में स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी आयोजित की गई। महाविद्यालय में छात्र छात्राओं ने रामायण प्रसंग से सम्बन्धित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

इस दौरान राज्यसभा सांसद उत्तराखंड डॉ नरेश बंसल ने अपने संबोधन में कहा कि इस महाविद्यालय में दीपावली पर्व पर यह बहुत भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसके लिए समस्त महाविद्यालय बधाई का पात्र है। राज्यसभा सांसद ने महाविद्यालय को 5 लाख रूपये देने की घोषणा की।   इस दौरान राज्यसभा सांसद ने कहा कि नई शिक्षा नीति देश के विद्यार्थियों के लिए बहुत सार्थक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने देश के विद्यार्थियों, युवाओं के हित के लिए सदा बेहतर निर्णय लिए हैं। आज का युवा कल के भारत देश का भविष्य है। उन्होंने स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी की तारीफ करते हुए कहा कि ये हमारे देश को आत्मनिर्भर बनाने हेतु पहला कदम है कि हम स्वदेशी उत्पादों का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि आज हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक स्तर पर भारत बहुत आगे निकल चुका है। हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है। देश हर क्षेत्र में विकास के पथ पर अग्रसर है।  नए जीएसटी सुधारों और आयकर में छूट को मिलाकर देशवासियों को सालाना बड़ी बचत होगी। उन्होंने कहा, “एक राष्ट्र, एक टैक्स से देश आर्थिक तौर पर और मजबूत हुआ है।”उन्होंने यह भी कहा कि इन सुधारों से उद्योगों और व्यापारियों के लिए कर प्रणाली और अधिक सरल हो जाएगी, जिससे उनके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। यह अगली पीढ़ी का जीएसटी किसानों से लेकर उद्यमियों तक, परिवार से लेकर व्यवसाय तक खुशियां लेकर आया है।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि सभी विद्यार्थियों को हमेशा ये ज्ञात होना चाहिए कि विद्यार्थी जीवन समस्त जीवन का आधार है। इस दौरान हम जो कुछ अर्जित करते हैं उसका प्रभाव पूरे जीवनकाल में रहता है। उन्होंने सभी उपस्थितजन को कहा कि शिक्षा के साथ जीवन में संस्कारों का बहुत महत्व है। हमें शिक्षा के साथ हमारे संस्कार और संस्कृति को समझना होगा तभी हमारे देश का विकास होगा। उन्होंने कहा कि हमारी प्राचीन गुरुकुल शिक्षा नीति जीवन के हर पहलू को ध्यान में रख के शिक्षा देती थी।

राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुख्य उद्देश्य देश के प्रत्येक वर्ग का विकास करना और देश को विकसित बनाना है। हमें स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग और आत्मनिर्भरता को अपनाकर देश के विकास के अपना योगदान देना चाहिए। इस दौरान राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने महाविद्यालय को 10 लाख रुपए देने की घोषणा की।

इस अवसर पर असंध विधायक योगेन्द्र राणा ने वहां उपस्थितजन को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें महाविद्यालय के इस कार्यक्रम में पहुंच कर अपार प्रसन्नता हुई है। विधायक ने कहा कि हमारा देश ऋषि मुनियों और महापुरुषों का देश है। हमारी धरती पर अवतारपुरुष हुए हैं। हमारी सनातन सभ्यता पर हमें गर्व महसूस करना चाहिए। विधायक ने सभी छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वो सभी हमारे देश का भविष्य है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक के विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करेगा। विधायक ने कहा कि सभी अध्यापकों का देश के भविष्य निर्माण में बहुत महत्वपूर्ण योगदान है। अध्यापक ही बच्चों के मार्गदर्शक और भविष्य निर्माता है। इस अवसर पर विधायक योगेन्द्र राणा ने महाविद्यालय को 5 लाख रूपये की राशि देने की घोषणा की।

इस अवसर पर जीवन चानन महिला महाविद्यालय प्राचार्या रेखा शर्मा ने  समस्त महाविद्यालय प्रबंधन की तरफ से मुख्यातिथि का महाविद्यालय में पहुंचने पर हार्दिक आभार व्यक्त किया और मुख्यातिथि और विशिष्ट अतिथि को महाविद्यालय प्रबंधन की तरफ से शाल और मिठाई भेंट कर सम्मानित किया गया।
 इसके उपरांत राज्यसभा सांसद डॉ नरेश बंसल और रामचंद्र जांगड़ा ने महाविद्यालय प्रांगण में पौधारोपण किया।

 इस अवसर पर महाविद्यालय संस्थापक एवं कार्यक्रम आयोजक बीआरअरोड़ा,   नगरपालिका चेयरपर्सन सुनीता रानी, प्राचार्या रेखा शर्मा, चमन लाल अरोड़ा, नरेश मेहता, डॉ राधेश्याम शर्मा, अमरनाथ बंसल, नरेंद्र गर्ग, डॉक्टर बूटी राम सहित अन्य मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?