Home Kurukshetra News मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तीन गुणा गति के साथ करवा रहे हैं कुरुक्षेत्र का विकास:सुभाष सुधा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तीन गुणा गति के साथ करवा रहे हैं कुरुक्षेत्र का विकास:सुभाष सुधा

by ND HINDUSTAN
0 comment

पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने नगर परिषद थानेसर की 1.33 करोड़ की तीन परियोजनाओं का किया शुभारंभ

एनडी हिन्दुस्तान

कुरुक्षेत्र। हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में कुरुक्षेत्र का तीन गुणा गति से विकास करवाया जा रहा है। कई बड़े प्रोजेक्टों पर काम चल रहा है और कई परियोजनाओं को लागू करने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ विचार विमर्श चल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खुद कुरुक्षेत्र के विकास को लेकर गंभीर हैं और उन्होंने कहा भी है कि विकास कार्यों के लिए पैसों की कमी नहीं रहने दी जाएगी।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा वीरवार को नगर परिषद थानेसर के सेक्टर-4 स्थित आयोजित कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में बोल रहे थे। पूर्व राज्यमंत्री ने कार्यक्रम में 1 करोड़ 22 लाख 69 हजार रुपए के तीन विकास कार्यों का उद्ïघाटन किया। इनमें 26 लाख की लागत से सेक्टर-4 नगर परिषद थानेसर में हाउस नंबर 2002 के सामने पार्क की मरम्मत और नवीनीकरण किया गया। सेक्टर-4 में ही 6.37 लाख की लागत से विस्डम वल्र्ड स्कूल सीनियर विंग के सामने शिव मंदिर के पास पार्किंग के लिए आईपीबी का पायलिंग और लेवलिंग का कार्य किया गया। इसी तरह 90.32 लाख की लागत से  सेक्टर 4-5 विभाजन रोड से हाउस नंबर 955 के पास सेक्टर 4 सामुदायिक केंद्र तक 24 मीटर चौड़ी धातु सडक़ का निर्माण किया जाना शामिल रहा।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि शहर के विकास कार्यों को पहले से भी ज्यादा गति के साथ करवाया जा रहा है। सरकार ने लोगों की समस्याओं को सुनकर समाधान करने के विशेष आदेश दिए हुए हैं। इसके लिए जिला प्रशासन ने सोमवार और वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा समय-समय पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं भी कुरुक्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करते हैं और इस दौरान लोगों की समस्याओं को सुनते हैं। इन शिकायतों के आधार पर ही सरकार द्वारा आगामी नीतियों को तैयार करके समस्याओं का हल निकाला जाता है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?