Home Kurukshetra News अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को लेकर ब्रह्मसरोवर और शहर की जा रही है साज सज्जा:पंकज सेतिया

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को लेकर ब्रह्मसरोवर और शहर की जा रही है साज सज्जा:पंकज सेतिया

by ND HINDUSTAN
0 comment

शहर के प्रमुख चौकों को सजाया गया रंग बिरंगी लाइटों से

ब्रह्मसरोवर के आसपास के क्षेत्र का किया सौंदर्यीकरण

शहर की प्रमुख मार्गों की दीवारों को महाभारत थीम पर आधारित पेंटिंग से सजाया

एनडी हिन्दुस्तान

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंकज सेतिया ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 को लेकर ब्रह्मसरोवर और शहर की साज सज्जा करने का कार्य किया जा रहा है। इस महोत्सव के सरस और शिल्प मेले के साथ आगाज हो जाएगा। हालांकि महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 24 नवंबर से 1 दिसंबर तक आयोजित किए जाएंगे।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंकज सेतिया ने आज यहां बातचीत करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को लेकर केडीबी ही नहीं, कुरुक्षेत्र के सभी विभागों के अधिकारी एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं। सभी के प्रयासों से महोत्सव के पावन पर्व को लेकर शहर और ब्रह्मसरोवर के आसपास के क्षेत्र को सुंदर बनाने का काम कर रहे हैं। इस वर्ष कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड कार्यालय के अंदर और बाहर भी परम्परागत वॉल पेंटिंग का कार्य किया गया है। इतना ही नहीं मीडिया सेंटर के प्रवेश द्वार पर भव्य पेंटिंग दीवार पर अंकित की गई हैं।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को लेकर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से लगभग सभी तैयारियां पूरी होने वाली हैं। इन तैयारियों को लेकर टीमों द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है और जहां पर भी कमी हैं, उन्हें दूर किया जा रहा है। इस महोत्सव में 15 नवंबर से शुरू होने वाले सरस व शिल्प मेले में अपनी छटा बिखरने के लिए शिल्पकार भी कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर पर पहुंचने शुरू हो चुके हैं।
शहर के प्रमुख चौकों को सजाया गया रंग बिरंगी लाइटों से
कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंकज सेतिया ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 को लेकर शहर को दुल्हन की तरह सजाने का प्रयास किया गया है। इस शहर के सभी प्रमुख चौकों को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। रात्रि के समय ये लाइटें आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
शहर की प्रमुख मार्गों की दीवारों को महाभारत थीम पर आधारित पेंटिंग से सजाया
केडीबी के सीईओ पंकज सेतिया ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 में शिरकत करने वाले श्रद्धालुओं को महाभारत थीम पर आधारित भव्य व सुंदर पेंटिंग अपनी तरफ आकर्षित करेंगी। इस महोत्सव को लेकर पिपली जीटी रोड, केडीबी कार्यालय के सामने और शहर के विभिन्न मार्गों की खाली दीवारों पर महाभारत आधारित पेंटिंग का निर्माण किया गया है।  
ब्रह्मसरोवर के आसपास के क्षेत्र का किया सौंदर्यीकरण
सीईओ केडीबी पंकज सेतिया ने कहा कि ब्रह्मसरोवर और आसपास के क्षेत्र का सौंदर्यीकरण किया गया है। इसके अलावा साफ सफाई पर विशेष फोकस रखकर काम किया जा रहा है। जगह-जगह लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए फैक्स बोर्ड सहित अन्य प्रचार सामग्री भी चस्पा की जा रही है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?