Home Kurukshetra News प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह : पंडित मोहन लाल बड़ौली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह : पंडित मोहन लाल बड़ौली

by ND HINDUSTAN
0 comment

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सोच है कि गुरू साहिब की बाणी विश्व के कोने-कोने तक पहुंचे : बड़ौली

गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस कार्यक्रम को भव्य बनाने की सामूहिक जिम्मेदारी : बड़ौली

एनडी हिन्दुस्तान

चंडीगढ़। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। भाजपा के कार्यकर्ता भी लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए उत्सुक है। बड़ौली ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वें शहीदी दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को धर्मनगरी कुरूक्षेत्र में पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम को लेकर गुरुद्वारा कमेटी और सरकार की तरफ से तैयारियां की जा रही है। यह कार्यक्रम भव्य और ऐतिहासिक होगा। सरकार की तरफ से भी निमंत्रण दिए जा रहे हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली के कुरूक्षेत्र पहुंचने पर जिला अध्यक्ष तेजेंद्र सिंह गोल्डी, पूर्व मंत्री सुभाष सुधा, सुभाष कलसाना, जिला मीडिया प्रभारी ललित माटा, मीडिया कॉर्डिनेटर तुषार सैनी, तरनदीप आदि कार्यकर्ताआेंं ने स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने भी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। यहां बड़ौली ने अनेक विषयों पर कार्यकर्ताओं से चर्चा की और गुरु तेगबहादुर जी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को जुट जाने का आह्वान किया।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। कार्यकर्ता ही भाजपा की पहचान और संगठन में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता जो ठान लेता है उसे संकल्पित होकर पूरा करता है। बड़ौली ने कहा कि 25 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम धर्म और आस्था से जुड़ा हुआ कार्यक्रम है। सरकार और गुरुद्वारा कमेटी की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा इस कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा के कार्यकर्ता भी अपना योगदान देंगे।
मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सोच है कि गुरू साहिब की बाणी विश्व के कोने-कोने तक पहुंचे। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को कुरूक्षेत्र आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को भव्य बनाने और सफल करने की हमारी सभी कार्यकर्ताओं की सामूहिक जिम्मेदारी भी है। बडौली ने कहा कि भाजपा सरकार ने संत-महापुरुषों की शिक्षाओं का प्रचार करने हेतु संत-महापुरुष सम्मान एवं प्रचार-प्रसार योजना बनाई है। इस योजना के तहत सभी संत-महापुरुषों की जयंतियां सरकारी तौर पर मनाई जा रही है।
बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हर वर्ग को साथ लेकर चल रहे हैं। हरियाणा का हर नागरिक नायब सैनी सरकार के कार्यों से खुश हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार की नीतियों, योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं और पात्र लोगों को नायब सैनी की सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने का माध्यम बनें।

बिहार में फिर से बनने जा रही है एनडीए सरकार : मोहन लाल बड़ौली

राहुल गांधी और कांग्रेस के नेता झूठा प्रोपेगंडा फैलाने में माहिर : बड़ौली

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि जन आशीर्वाद से बिहार में एनडीए की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव में जनता ने विपक्ष को पूरी तरह से नकार दिया है। श्री बड़ौली ने कहा कि लगातार कांग्रेस की हार से राहुल गांधी आजकल बौखलाए हुए हैं। इसी बौखलाहट में राहुल गांधी अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी हार को छिपाने के लिए कभी चुनाव आयोग और कभी ईवीएम पर टागरेट करते रहते हैं।
मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मीडिया में सस्ती लोकप्रियता के लिए राहुल गांधी हर हथकंडे अपना रहे हैं। राहुल गांधी और कांग्रेस के नेता झूठा प्रोपेगंडा फैलाने में माहिर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को अब समझ लेना चाहिए कि जनता कांग्रेस की असलियत को समझ चुकी है और कांग्रेस के भ्रमित करने वाले झूठे दावे में नहीं आने वाली। बिहार की जनता ने बिहार के विकास के लिए फिर से एनडीए की सरकार बनाने के लिए मतदान किया है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?