Home Chandigarh बिहार ने फिर जताया पीएम मोदी की नीतियों पर विश्वास :  धनखड़

बिहार ने फिर जताया पीएम मोदी की नीतियों पर विश्वास :  धनखड़

by ND HINDUSTAN
0 comment

कांग्रेस का बिहार में वोट चोरी का मुद्दा फुस्स निकला  : धनखड़

एनडीए डबल सेंचुरी और नीति विहीन कांग्रेस खात्मे की ओर अग्रसर:  बोले धनखड़

एनडी हिन्दुस्तान

चंडीगढ़ । राजनीतिक क्रांति की धरा बिहार ने पीएम मोदी की नीतियों पर फिर से अपना विश्वास दोहराया है और एनडीए 200 पार और मुद्दाविहिन कांग्रेस खात्मे की ओर अग्रसर है। बिहार की जनता जनार्दन ने राहुल गांधी द्वारा झूठ की नींव पर चलाए जा रहे वोट चोरी के मुद्दे को फुस्स कर दिया।
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने बिहार की जनता के निर्णय का खुले दिल से स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह और एनडीए के सहयोगी नेताओं को बंपर जीत की बधाई दी । धनखड़ ने कहा कि देश के  लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में भाजपा नीत केंद्र सरकार सबका साथ ,सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर आगे बढ़ रही है। इसलिए देश के ज्यादातर प्रदेशों में भाजपा की बार बार डबल इंजन की सरकार बन रही है।

धनखड़ ने कहा कि बिहार की बंपर जीत से एक बार फिर यह सिद्ध हो गया है कि जो राजनीतिक दल  जनता के मुद्दों और देश हित को अपने हितों से पहले रखेगा, उसी दल को जनता बार सेवा का मौका देगी। मोदी के नेतृत्व में केंद्र और हरियाणा में लगातार तीसरी बार, गुजरात,मध्य प्रदेश में बार बार भाजपा को सेवा का मौका जनता जनार्दन दे रही है क्योंकि भाजपा हर वर्ग को अपने साथ लेकर चलती है।
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस राजनीति में निरन्तर अप्रासंगिक होती जा रही है। देश की जनता की जरूरतों को समझ नहीं पा रही है। कांग्रेस का फोकस केवल एक परिवार को आगे बढ़ाने पर रहा है। जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं है। कांग्रेस की एक ही नीति है केवल अपनों को आगे बढ़ाओ। देश हित की बात इनके एजेंडे में ही नहीं दिखती । धनखड़ ने कहा कि क्षेत्रीय राजनीतिक दलों की भी  प्रासंगिकता धीरे धीरे खत्म होती जा रही है।  
 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?