Home Kurukshetra News धर्म को बचाने के लिए सबसे बड़ी कुर्बानी देने वाले श्री गुरु तेग बहादुर के 350 वें शहीदी दिवस की गूंज पूरे देश को देगी सुनाई:नायब सिंह सैनी

धर्म को बचाने के लिए सबसे बड़ी कुर्बानी देने वाले श्री गुरु तेग बहादुर के 350 वें शहीदी दिवस की गूंज पूरे देश को देगी सुनाई:नायब सिंह सैनी

by ND HINDUSTAN
0 comment

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र जिले के प्रत्येक नागरिक को परिवार सहित कार्यक्रम में पहुंचने का दिया न्यौता

एनडी हिन्दुस्तान

कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस संसार में धर्म को बचाने के लिए सबसे बड़ी कुर्बानी श्री गुरु तेग बहादुर जी ने दी थी, ऐसे महान बलिदानी की कुर्बानी के 350 वें शहीदी दिवस के कार्यक्रम की गूंज पूरे देश को सुनाई दे, इसके लिए कुरुक्षेत्र जिले के प्रत्येक नागरिक को पूरे परिवार सहित इस कार्यक्रम में हिस्सा लेना है। इस राष्ट्र स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं आ रहे हैं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को जिमखाना क्लब में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता बैठक को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350 वें शहीदी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं को परिवार सहित पहुंचने का दिया न्यौता।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश के किसी भी कोने से कुरुक्षेत्र में पहुंचने के लिए अब तीन घंटे से कम का समय लगता है। ये सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण संभव हुआ है। प्रदेश में नेशनल हाईवे का जाल बिछाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अब पूरे विश्व की नजरें हैं और देशभर में हरियाणा की चर्चाएं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में सभी नागरिकों ने पहुंचकर सफल बनाना है। मुख्यमंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं को बिहार में हुई प्रचंड जीत की बधाई दी।
कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने सभी कार्यकर्ताओं को ड्यूटी बांटी। सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि कुरुक्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन चल रहा है, इनमें अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव और श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350 में शहीद दिवस पर अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं।
पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज बहुत ही खुशी का दिन है कि बिहार में भाजपा की सरकार ने प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की है। कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में जीत को मनाने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज जो भी आदेश श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350 में शहीदी दिवस को लेकर निर्देश दिए हैं कुरुक्षेत्र का एक-एक कार्यकर्ता उनका पालन करेगा।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली, सांसद नवीन जिंदल, पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल, करनाल विधायक जगमोहन आनंद, मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी, जिला अध्यक्ष तिजेंदर सिंह गोल्डी, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच, जिला परिषद चेयरपर्सन कंवलजीत कौर, नपा चेयरपर्सन साक्षी खुराना, जयभगवान शर्मा डीडी, सुभाष कलसाना, सुशील राणा, राहुल राणा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?