Home haryana पंचकूला सरस मेले में उमड़ा जनसैलाब, कला–संस्कृति और स्वाद ने जीता लोगों का दिल

पंचकूला सरस मेले में उमड़ा जनसैलाब, कला–संस्कृति और स्वाद ने जीता लोगों का दिल

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

पंचकूला । पंचकूला के परेड ग्राउंड में 6 नवंबर से 17 नवंबर तक आयोजित सरस मेला इस वर्ष भी लोगों के बीच ज़बरदस्त उत्साह और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। विशेषकर शनिवार और रविवार को मेले में अभूतपूर्व भीड़ देखने को मिली।

मेले में पारंपरिक कला, शिल्प और क्षेत्रीय भोजन के साथ-साथ इस बार लोगों में ड्राई फ्रूट्स के प्रति विशेष क्रेज देखने को मिल रहा है। विभिन्न राज्यों से पहुंचे शिल्पकारों और उद्यमियों द्वारा लगाए गए स्टॉल लोगों को खूब आकर्षित कर रहे हैं।

इसके अलावा मेले में रोजाना आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आगंतुकों का मन मोह रहे हैं। लोकनृत्य, संगीत प्रस्तुति और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में परिवार, युवा और बच्चे मेले में पहुंच रहे हैं।

सरस मेला न केवल खरीददारी और स्वादिष्ट व्यंजनों का केंद्र है, बल्कि भारत की विविध संस्कृति और परंपराओं को एक मंच पर लाने का सुंदर प्रयास भी है। आयोजकों ने लोगों से अपील की है कि वे मेले का आनंद लेते समय यातायात नियमों का पालन करें और व्यवस्थाओं में सहयोग दें।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?