Home Karnal news असंध विधायक योगेंद्र राणा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

असंध विधायक योगेंद्र राणा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

by ND HINDUSTAN
0 comment

स्वच्छ भारत मिशन के राज्य स्तरीय टास्क फोर्स के चेयरमैन पद का कार्यभार संभाला

विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल  पंवार ने दी बधाई

एनडी हिन्दुस्तान

चंडीगढ़ । हरियाणा सरकार ने असंध के विधायक योगेंद्र राणा को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत गठित राज्य स्तरीय टास्क फोर्स का चेयरमैन नियुक्त किया है। उन्होंने आज चंडीगढ़ स्थित पंचायत भवन कार्यालय में विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया।

इस अवसर पर हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने उन्हें नई जिम्मेदारी संभालने पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि श्री राणा के अनुभव, ऊर्जा और जनसेवा भावना से प्रदेश में स्वच्छता अभियान को नई दिशा और गति मिलेगी।

पंवार ने कहा कि हरियाणा पहले से ही ओडीएफ प्लस राज्य है और अब लक्ष्य इसे सतत स्वच्छता के आदर्श मॉडल के रूप में बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आरंभ किया गया स्वच्छ भारत मिशन अब एक जन आंदोलन का स्वरूप ले चुका है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के कुशल मार्गदर्शन में इस अभियान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

विकास एवं पंचायत मंत्री ने बताया कि राज्य स्तरीय टास्क फोर्स के गठन से मिशन की गतिविधियाँ और अधिक संगठित, सशक्त एवं परिणाममुखी होंगी। यह टास्क फोर्स विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर, ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों में स्वच्छता प्रयासों को प्रभावी ढंग से लागू करेगी।

कार्यक्रम के दौरान पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज, नीलोखेड़ी विधायक भगवान दास कबीर पंथी, हरियाणा भाजपा संगठन मंत्री फणिंदरनाथ शर्मा, तथा विधानसभा के चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप भी उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?