हरियाणा की नायब सैनी सरकार लगातार युवाओं को सशक्त करने का काम कर रही है : डा. पूनिया
एनडी हिन्दुस्तान
चंडीगढ़। भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया मंगलवार को रोहतक एमडीयू स्थित डैफेटेरिया पहुंचे। यहां उन्होंने डैफटेरिया में काम करने वाले दिव्यांगों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस डैफेटेरिया को दिव्याग चला रहे हैं और काम कर रहे हैं यह काफी प्रशंसनीय है। डा. पूनिया ने कहा कि यह डैफेटेरिया दिव्यांगों को स्वाभिमान के साथ खड़ा होने का जीवंत उदाहरण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अभिनव पहल स्टार्टअप इंडिया योजना के तहत रोहतक में दिव्यांगजन डैफेटेरिया संचालित किया जा रहा और यह प्रयास समाज में एक सकारात्मक संदेश देने के साथ हम सबके लिए प्रेरणा स्रोत है। इस मौके पर एमडीयू से कुलपति राजबीर सिंह, डा. आशीष दहिया मौजूद रहे।
डा. पूनिया ने कहा कि यह डैफेटेरिया दिव्यांगजन जो सुनने में असमर्थ हैं उनको बाहरी दुनिया से जोड़ने का काम कर रहा है। संचालकों की प्रशंसा करते हुए डा. पूनिया ने कहा कि यह स्टार्टटप सही मायने में बधिर लोगों को पहचान देने के साथ-साथ उन्हें समाज के साथ खुलकर जुड़ने का मंच प्रदान कर रहा है।
डा. सतीश पूनिया ने कहा कि मोदी सरकार ने स्टार्टअप संस्कृति को प्रोत्साहित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप इंडिया की सफलता दर्शाती है कि आज का भारत गतिशील, विश्वास से भरा और भविष्य के लिए तैयार भारत है। डा. पूनिया ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में इस परिवर्तनकारी योजना ने अनगिनत युवाओं को सशक्त बनाया है और उनके अभिनव विचारों को सफल स्टार्टअप में बदला है।
भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में हरियाणा की नायब सैनी सरकार लगातार युवाओं को सशक्त करने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार अपने वादों पर खरा उतर रही है। युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरियां मिल रही है। गरीब लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
डा. सतीश पूनिया ने कहा कि 25 नवंबर को लोकप्रिय प्रधानमंत्री कुरूक्षेत्र आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का हरियाणा से विशेष लगाव है। प्रधानमंत्री मोदी जब-जब हरियाणा आते हैं प्रदेशवासियों को विकास की योजनाओं और परियोजनाओं का तोहफा देकर ही जाते हैं। डा. पूनिया ने कहा कि पीएम मोदी का कुरूक्षेत्र दौरा भी सांस्कृतिक और विकास की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है।