Home Kurukshetra News प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गीता स्थली ज्योतिसर में पंचजन्य स्मारक का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गीता स्थली ज्योतिसर में पंचजन्य स्मारक का किया उद्घाटन

by ND HINDUSTAN
0 comment

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महाभारत अनुभव केन्द्र का किया अवलोकन

एनडी हिन्दुस्तान

कुरुक्षेत्र। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गीता स्थली ज्योतिसर, कुरुक्षेत्र में मंगलवार को महाभारत अनुभव केन्द्र परिसर में भगवान श्री कृष्ण जी के पवित्र शंख पंचजन्य पर आधारित पंचजन्य स्मारक का उद्घाटन किया। साथ ही, प्रधानमंत्री ने अनुभव केन्द्र का अवलोकन भी किया। इस मौके पर हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज भी मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि महाभारत के युद्ध में भगवान श्री कृष्ण ने न्याय और धर्म के साथ खड़े होकर दिव्य पंचजन्य शंख से ही शंखनाद किया था। उन्नत वैदिक शैली के वैदिका पर स्थापित स्वर्णिम शंख पवित्रता, साहस और धर्म की विजय का प्रतीक है। यह पंचजन्य भारत के सनातन संदेश धर्म और दिव्य ज्ञान की याद दिलाता है। इस पर श्रीमद् भगवद् गीता के 18 श्लोक अंकित किए गए है। उद्घाटन उपरान्त प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, राज्यपाल प्रो0 असीम कुमार घोष, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और पर्यटन मंत्री डॉ. अरविन्द शर्मा ने महाभारत अनुभव केन्द्र का अवलोकन किया और गीता की पावन धरा को नमन किया। उन्होंने महाभारत अनुभव केंद्र में स्वागत कक्ष, महाकाव्य का सृजन कक्ष, प्राचीन महाभारत, कुरु वंशावली, द्रौपदी स्वयंवर, भगवान श्री कृष्ण का विराट स्वरूप, गीता श्लोक, कृष्ण भूमिका, कुरुक्षेत्र 48 कोस, दशव अवतार सहित अन्य कक्षों का भी अवलोकन किया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?