विधानसभा स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं 1 दिसंबर से शुरू : रविन्द्र धीमान
एनडी हिन्दुस्तान
पुंडरी। सांसद खेल प्रतियोगिताओं के अंतर्गत कैथल की सभी ब्लॉकों, विधानसभा स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जा रही है। इन प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करना, नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करना मुख्य उद्देश्य है।
बुधवार को सांसद नवीन जिंदल के कार्यालय जिला प्रभारी रविंद्र धीमान ने गांव हाबड़ी में स्थित हॉकी स्टेडियम का दौरा किया। उन्होंने हॉकी स्टेडियम में मौजूद खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों से बातचीत कर हॉकी स्टेडियम की सभी व्यवस्थाओं का जायज लिया। उन्होंने कहा कि सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत विधानसभा स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं 1 दिसंबर से शुरू होगी। खिलाड़ियों के उत्साह और मेहनत को देखते हुए यह स्पष्ट है कि इस बार प्रतियोगिताएँ और भी बेहतर स्तर पर आयोजित होंगी। उन्होंने कहा कि इन प्रतियोगिताओं के आयोजन से खिलाड़ियों को अपने खेल में निखार लाने का अवसर मिला है। खिलाड़ी इन प्रतियोगिता में भाग लेकर नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहते हैं। इसके अलावा आगामी राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय प्रति स्पर्धाओं में भाग लेकर देश व प्रदेश का नाम रोशन करने का काम करेंगे।
इस अवसर पर प्रशिक्षक गुरमीत, प्रशिक्षक सुरेंद्र प्रताप, राहुल शर्मा, आशीष, रजत आदि मौजूद रहे।