Home Kurukshetra News विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए नशों का समूल नाश जरूरीः योगी सूरी

विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए नशों का समूल नाश जरूरीः योगी सूरी

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

यमुनानगर। डीएवी मैनेजिंग कमेटी दिल्ली के अध्यक्ष पदमश्री डॉ पूनम के मार्गदर्शन व आर्य युवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री योगी सूरी के नेतृत्व में देशव्यापी नो नशा कैंपेन के तहत नशामुक्त समाज बनाने के उद्देश्य से डीएवी गर्ल्स कॉलेज की ओर से दशहरा ग्राउंड में  100 कुंडीय हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जबकि डीएसपी कवंलजीत, डीएवी यूनिवर्सिटी जालंधर की पूर्व रजिस्ट्रार डॉ सुषमा आर्य, पार्षद विभोर पाहुजा विशिष्ट अतिथि रहें। कॉलेज की कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ सुरिंद्र कौर ने सभी का स्वागत किया। इसके बाद सभी ने नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक नुकसानों को दर्शाने के लिए लगाई गई चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।  

योगी सूरी ने अभियान के बारे में ऑनलाइन जानकारी देते हुए कहा कि नशा समाज को दीमक की तरह अंदर से खोखला करता जा रहा है। जिसके परिणाम स्वरूप भारी सकारात्मक व सामाजिक नुकसान हो रहा है। यह एक मेडिकल, व्यक्तिगत समस्या न होकर सामाजिक व सामुहिक समस्या बन गई है, जिसका सबसे बड़ा शिकार युवा वर्ग हो रहा है। देश की 33 प्रतिशत युवा शक्ति जिसके बल पर राष्ट्र 2047 तक विकसित भारत बनने का सपना देख रहा है, नशे के दुष्परिणामों के कारण निजी, पारिवारिक सामूहिक जिम्मेवारियों के प्रति उदासीन होती जा रही है। अनेक तरह के गैर कानूनी व अमर्यादित व्यवहार में संलिप्त हो रही है। उन्होंने बताया कि सात दिसंबर से शुरू होने वाले इस अभियान के अंतर्गत हरियाणा के सभी डीएवी संस्थान फरवरी 2026 तक पांच बार इसी तरह के जागरूकता कार्यक्रम अलग-अलग स्थानों पर आयोजित करके ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच बनाएगी। इस अभियान में लाखों विद्यार्थी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने सभी हरियाणावसियों से इस अभियान में बढ़चढ़कर भाग लेने व इसे प्रोत्साहन देने का आह्वान किया है।  

सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए जागरूकता जरूरी
योगी सूरी ने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती जी के सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के संदेश को मूर्तरूप देने के लिए समाज में व्यापक नशाखोरी की प्रवृति व इसके प्रचलन के खिलाफ आर्य युवा समाज की ओर से सात दिसंबर को एक राष्ट्रव्यापी नो नशा नेशन अभियान की शुरूआत की है। हरियाणा में एक प्रदेश व्यापी पहल के अंतर्गत जागरूकता लहर के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को नशाखोरी की लत व इसके दुष्प्रभावों के बारे में व्यापक स्तर पर जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला प्रशासन, अमाश तथा हेल्पिंग हैंड एनजीओ ने सहयोग दिया। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?