सिलेंडर बना ब्लास्ट की वजह
उत्तर गोवा लोकप्रिय नाइट क्लब Birch by Romeo Lane की घटना
शुक्रवार देर रात सिलेंडर फटने से लगी थी भीषण आग
हादसा करीब रात 12:04 बजे हुआ था
क्लब में मौजूद लोग कुछ ही सेकंड में घबराकर भागने लगे
संकीर्ण एग्जिट गेट, धुआं और अफरातफरी से घातक स्थिति बनी
एनडी हिंदुस्तान
गोवा।अरपोरा के नाइट क्लब में आधी रात शुरुआत सिलेंडर फटने से आग लग गई,जिसमें अब तक 25 लोगों की मौत व 6 के झुलसने का समाचार है। इनमें ज्यादातर मौतें दम घुटने से गई।घटना के बाद फायर सेफ्टी नियमों के पालन पर बड़ा सवाल उठ रहे हैं। गोवा सरकार ने न्यायिक जांच के आदेश देने के साथ नाइट क्लब परिसर को सील कर दिया है,जबकि मृतकों की पहचान जारी है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर गहरा शोक जताया और पीड़ित परिवारों को सांत्वना देने के साथ मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया ।