स्कूल में “ए कल्चरल फिएस्टा-25” का भव्य आयोजन
न्यायमूर्ति प्रमोद गोयल रहे मुख्य अतिथि
प्री-नर्सरी से सीनियर तक आकर्षक प्रस्तुतियां
संस्कृति, देशभक्ति व पर्यावरण संदेश पर केंद्रित कार्यक्रम
एनडी हिंदुस्तान/दीपक शर्मा
चंडीगढ़। सेक्टर 44-डी स्थित दिव्या पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह “ए कल्चरल फिएस्टा-25” धूमधाम से आयोजित हुआ। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति प्रमोद गोयल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। शुरुआत गणेश वंदना और शिव तांडव से हुई। प्रधानाचार्य राजेश कमल ने उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए अतिथियों का स्वागत किया।
प्री-नर्सरी से लेकर सीनियर सेक्शन तक छात्रों ने मंच पर रचनात्मकता का पूरा प्रदर्शन किया। “कोरियन फ्रेगरेंस”, “मिनी मैजिशियन” और “रेट्रो स्टाइल” जैसी रंगारंग प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोहा। प्राइमरी विद्यार्थियों ने तमिलनाडु और हरियाणा की संस्कृति दिखाई, जबकि “द सागा ऑफ धर्मा” व “उड़ान: सपनों वाले बच्चे” ने सामाजिक संदेश दिए।
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर देशभक्ति नृत्य ने माहौल रोमांचित किया। अंग्रेज़ी नाटक “वॉयसेज़ ऑफ द फ्यूचर” ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। “बंधन”, बॉलीवुड डांस, भांगड़ा और फ्यूजन परफॉर्मेंस ने दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।यह आयोजन स्कूल के छात्रों की प्रतिभा, अनुशासन और सांस्कृतिक विविधता का प्रभावशाली प्रदर्शन साबित हुआ।