Home Kurukshetra News कुवि के शिक्षक क्लब में काव्यांजलि कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कुवि के शिक्षक क्लब में काव्यांजलि कार्यक्रम का हुआ आयोजन

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र, 6 फरवरी। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शिक्षक क्लब में काव्यांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। काव्यांजलि कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा मुख्यातिथि रहे। इस मौके पर उन्होंने  कुवि शिक्षक क्लब के प्रधान डॉ. सोमबीर सहित आयोजकों को काव्यांजलि कार्यक्रम के आयोजन की बधाई दी। कुलपति ने कहा कि कुवि का शिक्षक क्लब निरन्तर इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कर शिक्षकों में एक नईं उर्जा व उत्साह भरने का कार्य कर रहा है।

कुवि शिक्षक क्लब के प्रधान डॉ. सोमबीर ने बताया कि इस कवि सम्मेलन समारोह में मशहूर कवि दिनेश दधिचि, कुमार विनोद, डॉ. बलवान सिंह, सूबे सिंह सुजान, प्रकाश, डॉ. संजीव अंजुम, शमीम हयात, दिव्या कोचर, दीपक मासूम, देवेंद्र बीबीपुरिया, कुलवंत चावला, डॉ. सलोनी पी दीवान व डॉ. बृजेश कठिल ने नारी शिक्षा, बेटियां, देश प्रेम व आज के समाज के उपर अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब वाह-वाही लूटी। मंच का संचालन डॉ. चन्द्रकांत ने किया व डॉ. सिम्मी वशिष्ठ ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया।
इस मौके पर कुलपति डॉ. सोमनाथ की धर्मपत्नी डॉ. ममता सचदेवा, कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुमिता, डॉ. दीपक राय बब्बर, डॉ. मीनाक्षी सुहाग सहित काफी संख्या में शिक्षक मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?