Home Kurukshetra News नशा-मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु जागरूकता रैली एवं डिक्लेमेशन प्रतियोगिता का आयोजन

नशा-मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु जागरूकता रैली एवं डिक्लेमेशन प्रतियोगिता का आयोजन

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

कुरुक्षेत्र। ड्रग-फ्री हरियाणा मिशन के तहत धर्मजीवी इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन कॉलेज में नशा-मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु एक प्रभावी जागरूकता रैली एवं डिक्लेमेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा वर्ग को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में सचेत करना तथा समाज में स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली को प्रोत्साहित करना था।रैली की शुरुआत परिसर से हुई, जिसमें छात्रों ने नशा-मुक्ति संबंधी नारों, पोस्टरों और प्लेकार्ड के माध्यम से समाज को जागरूक करने का संदेश दिया। रैली के बाद सभागार में डिक्लेमेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जहाँ छात्रों ने नशे के खिलाफ अपने विचारों को बेबाकी और आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत किया। सभी वक्तव्यों में नशा-मुक्त जीवन के महत्व, समाज पर नशे के दुष्प्रभाव और युवाओं की भूमिका जैसे विषयों को प्रमुख रूप से उठाया गया।कार्यक्रम में संस्थान की प्रधानाचार्या डॉ. शालिनी राजपूत सहित शिक्षक-स्टाफ— डॉ. प्रीति, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. सुमित शर्मा, डॉ. रविंदर, सुमित, सरोज और दीपिका ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा छात्रों का निरंतर मार्गदर्शन और प्रोत्साहन किया। प्रधानाचार्या एवं संपूर्ण स्टाफ ने नशा-मुक्त समाज निर्माण में युवाओं की भूमिका पर जोर देते हुए ऐसे कार्यक्रमों को समय की आवश्यकता बताया।कार्यक्रम का समापन धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ। यह आयोजन अत्यंत सफल और प्रभावशाली रहा, जिसने छात्रों में नशा-मुक्त हरियाणा के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ किया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?