Home Kurukshetra News ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बयान दर्ज करने में देरी पर एएसआई को निलंबित करने के दिए आदेश

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बयान दर्ज करने में देरी पर एएसआई को निलंबित करने के दिए आदेश

by ND HINDUSTAN
0 comment

एक मामले की जांच पंचकुला पुलिस कमिश्नर से करवाने तथा एक अन्य मामले में एडीसी की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर जांच के दिए आदेश

जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में मंत्री अनिल विज ने सुनी शिकायतें

जनसमस्याओं के समाधान में देरी न करें अधिकारी, लापरवाही मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई

एनडी हिन्दुस्तान

चंडीगढ़। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कैथल में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में पीड़िता के बयान दर्ज करने में देरी करने पर एएसआई को निलंबित करने के आदेश दिए। इसी मामले में एडीसी की अगुवाई में एक कमेटी गठित कर जांच के आदेश किए। साथ ही धोखाधड़ी के एक केस को करनाल स्थानांतरित कर वहां की जांच उपरांत रद्द किए जाने के मामले की जांच पंचकुला पुलिस कमिश्नर से करवाए जाने के आदेश किए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही न बरती जाए, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में कुल 17 मामले रखे गए। एक दंपत्ति की शिकायत पर उनकी पुत्री को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने पीड़िता के अस्पताल से ब्यान दर्ज करने में देरी मिलने पर जांच अधिकारी पूंडरी थाना में कार्यरत एएसआई को सस्पेंड करने के आदेश दिए। साथ ही मामले में एडीसी की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर गहनता से जांच कर 10 दिन के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। 

शिकायत में ऋषि नगर निवासी नीतू मौण ने वर्ष 2020 में अपने भाई की हत्या के मामले में किसी की गिरफ्तारी न होने की शिकायत  पर पिछली बैठक में उन्होंने इस मामले की जांच सीबीआई से करवाए जाने के आदेश दिए थे। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस विभाग ने इस संबंध में पत्राचार कर दिया है।

अन्य शिकायत में कैथल निवासी संध्या की परिवार पहचान पत्र में किसी अन्य महिला का नाम जोड़े जाने पर उन्होंने सीएससी संचालक तथा मालिक के खिलाफ मामला दर्ज गहनता से जांच करने के निर्देश दिए। गांव क्योड़क निवासी राजपाल आर्य की नेट हाउस की सब्सिडी न दिए जाने की शिकायत की कमेटी द्वारा जांच की गई। जिसमें कमेटी ने संबंधित विभाग द्वारा सब्सिडी दिए जाने की अनुशंसा कर शिकायत का निपटान कर दिया।एक अन्य शिकायत में कैथल निवासी महिला ने उसकी पुत्री को दो युवकों द्वारा अश्लील मैसेज भेजने व आते-जाते समय परेशान करने पर पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उन्होंने इस केस की गहनता से जांच करने के आदेश दिए। गांव कांगथली के सरपंच व अन्य ने उनके क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा डेयरी में नकली दूध, पनीर व अन्य पदार्थ तैयार करने की शिकायत पर डेयरी को सील कर लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया है। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए फूड सेफ्टी ऑफिसर को डेयरी माल की टीम बनाकर जांच करने के निर्देश दिए। तितरम निवासी संदीप व मंदीप मलिक की शिकायत पर उन्होंने धोखाधड़ी के केस को पुलिस द्वारा करनाल स्थानांतरित कर वहां की जांच उपरांत रद्द करने के आरोप में मामले की जांच पंचकुला पुलिस कमिश्नर से करवाए जाने के आदेश दिए।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?