विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने दिया निमंत्रण
अखिल भारतीय रोड़ महासभा के चुनाव में बलकार सिंह ने प्रधान पद जीता
वरिष्ठ उपप्रधान सुभाष चंद्र को 196 वोट; जोगिंदर सिंह को 140 वोट
विभिन्न जिलों से सैकड़ों गुरु-भक्त समारोह की तैयारियों में जु
टेएनडी हिंदुस्तान/दीपक शर्मा
कुरुक्षेत्र। गुरु ब्रह्मानंद की 118वीं जयंती पर हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचेंगे। इस धार्मिक आयोजन की भव्य तैयारियां गुरु महाराज की जन्मस्थली गांव चूहड़ माजरा में जोरशोर से जारी हैं। यह जानकारी अखिल भारतीय रोड़ महासभा के संयुक्त सचिव जोगिंदर सिंह आलमपुर ने दी।उन्होंने बताया कि आगामी 23 दिसंबर को चूहड़ माजरा में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय स्वामी गुरु ब्रह्मानंद जन्मोत्सव के लिए आज एक विशाल प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सैनी के संत कबीर कुटीर निवास पर पहुंचकर उन्हें सह-परिवार ससम्मान आमंत्रण दिया।विधानसभा अध्यक्ष चौधरी हरविंदर कल्याण की अध्यक्षता में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में संत माता दर्शना देवी, देवी देव अभिलाषा के साथ संत समाज, अखिल भारतीय रोड़ महासभा के नवनियुक्त प्रधान चौधरी बलकार पुंडरी अपनी कार्यकारिणी सहित, पुंडरी विधायक सतपाल जांबा, पशुधन विभाग चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, प्रदेश सदस्य रवि बतान, पूर्व विधायक रणधीर गोलन, पूर्व विधायक सुल्तान जड़ौला, पूर्व विधायक कली राम पटवारी, वाइस चेयरमैन डी.पी. चौधरी, मार्किट कमेटी चेयरमैन बलराज कारसा, वाइस चेयरमैन मलखान बडसालू, बाबा हरिदास श्रीकृष्ण गोपाल गऊशाला चेयरमैन एवं पूर्व सरपंच कर्म सिंह जाम्बा सहित कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल व पानीपत जिलों से सैंकड़ों गुरु भक्त शामिल रहे।उल्लेखनीय है की हाल ही में अखिल भारतीय रोड़ महासभा का चुनाव हुआ, जिसमें प्रधान पद के लिए =09, वरिष्ठ उप प्रधान के लिए 03, उप प्रधान के लिए 06 ,महासचिव के लिए 05, संयुक्त सचिव के लिए 03, खजांची के लिए 04, प्रेस एवं प्रचार सचिव के लिए 05,और कार्यकारिणी के लिए 47 लोग,यानी कुल 82 लोग चुनाव मैदान में उतरे थे।इस चुनाव में प्रधान पद पर बलकार सिंह सिर ने कालेजियम के 300 वोट में से 107 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी। थे और सभी वोट पोल हुए। प्रधान पद में पांच वोट रद हो गए। बलकार को 107 वोट हासिल हुए, जबकि दूसरे नंबर पर रहे राम कुमार को 77 वोट मिले।रोचक बात यह रही की मैदान में उतरे इन कुल 82 लोगों में दो उम्मीदवार ऐसे रहे जिन्होंने 140 या इससे अधिक भी अधिक 196 वोट वरिष्ठ उप प्रधान चुने गये सुभाष चंद्र ने हासिल किये थे। इनमें 140 वोट हासिल करने वाले कबड्डी के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी आलमपुर वासी जोगिंदर सिंह ने हासिल किये थे। जोगिंदर सिंह ने बताया कि समाज की उन्नति और एकजुटता के लिए सभा के पदाधिकारी पूरी क्षमता से कार्य करने को तत्पर है।समाज ने उन पर जो विश्वास जताया है,उस पर खरा उतरने के लिए पूरी क्षमता के साथ काम करेंगे।