पकड़े गए आरोपियों ने पंजाब,राजस्थान व हरियाणा के डबवाली क्षेत्र में करीब 14 वारदातें कबूली
न्यूज डेक्स संवाददाता
डबवाली। जिला की सदर डबवाली थाना पुलिस ने बीती 19 जूलाई 2021 को बस स्टैंड़ आसाखेड़ा क्षेत्र से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति से हुई 12 हजार रुपए की नगदी,मोबाईल फोन व जरुरी कागजात लूट के मामलें में महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है । इस सबंध में जानकारी देते हुए सदर डबवाली थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर देवी लाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान बलजिंद्र सिंह उर्फ गब्बर निवासी सक्ताखेड़ा व मनू उर्फ अमनदीप निवासी डबवाली के रुप में हुई है । उन्होने बताया कि इस संबंध में देवी लाल पुत्र बलवंत सिंह निवासी रामपूरा बिश्नोईया की शिकायत पर थाना सदर डबवाली में मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई थी ।
थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में पंजाब,राजस्थान व हरियाणा के डबवाली क्षेत्र में 14 अपराधिक वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है । उन्होने बताया कि पकड़े गए आरोपी अंतर-राज्य गिरोह के सदस्य है जिनसे पूछताछ के दौरान अन्य अपराधिक वारदातों व उनके अन्य साथियों के बारे में खुलासा होने की संभावना से इंकार नही किया जा सकता । थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा औऱ रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर उनकी निशानदेही पर लूटी गई राशि ,मोबाईल फोन व जरुरी कागजात बरामद किए जाएगें और अन्य साथियों के नाम पते मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी । थाना प्रभारी ने बताया कि लूट की वारदात में प्रयुक्त गाड़ी व हथियार भी बरामद कर लिए है ।