कंधमाल जिले में सुरक्षाबलों की कार्रवाईटॉप नक्सली गणेश उइके एनकाउंटर में ढेर
एक करोड़ का इनामी, कई राज्यों में सक्रिय हिडमा के बाद नक्सली नेटवर्क को बड़ा नुकसान
इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी
एनडी हिंदुस्तान
दिल्ली।ओडिशा के कंधमाल जिले में सुरक्षाबलों ने एक बड़ी कार्रवाई के दौरान टॉप नक्सली नेता और एक करोड़ के इनामी गणेश उइके को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। हिडमा के मारे जाने के बाद इसे नक्सली नेटवर्क के लिए दूसरा बड़ा झटका माना जा रहा है। उइके कई राज्यों में नक्सली अभियानों का समन्वयक था और उस पर हिंसक वारदातों, हमलों और उगाही से जुड़े गंभीर मामले दर्ज थे। सुरक्षाबलों ने बताया कि गुप्त सूचना पर ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें आधुनिक हथियार बरामद हुए। क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है और नक्सली सक्रियता पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।