Home Kurukshetra News श्री देवीकूप भद्रकाली शक्तिपीठ में नववर्ष 2026 अभिनंदन समारोह

श्री देवीकूप भद्रकाली शक्तिपीठ में नववर्ष 2026 अभिनंदन समारोह

Rohtak

by ND HINDUSTAN
0 comment

पीठाध्यक्ष पंडित सतपाल शर्मा के नेतृत्व में सेवा संकल्प दिवस आयोजन

कंजक श्लोका पंडित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण और हवन यज्ञ

मुख्य अतिथि हरविंदर कल्याण, विशेष अतिथि सुभाष सुधा उपस्थित

स्वस्तिका, शैविल शक्ति और श्लोका ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया

एनडी हिंदुस्तान/दीपक शर्मा

वर्ष के अंतिम शनिवार को हरियाणा के एकमात्र शक्तिपीठ श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर, कुरुक्षेत्र में कैलेंडर नववर्ष 2026 अभिनंदन समारोह एवं सेवा संकल्प दिवस श्रद्धा, भक्ति और भव्यता के साथ मनाया गया। पीठाध्यक्ष पं. सतपाल शर्मा ने बताया कि हरियाणा के विभिन्न जिलों से आए हजारों सेवकों व श्रद्धालुओं ने माँ भद्रकाली के चरणों में शीश नवाकर सेवा, साधना और समर्पण का संकल्प लिया।कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10 बजे भजन-कीर्तन से हुई। इसके उपरांत अन्नपूर्णा भवन में भव्य हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। विशेष आकर्षण रहा पीठाध्यक्ष की पांच वर्षीय पोती कंजक श्लोका पंडित द्वारा शुद्ध एवं वैदिक मंत्रोच्चारण, जिसने सभी को भावविभोर कर दिया। देवी भागवत में वर्णित मंत्रबल से हवन अग्नि में खीर बनाई गई, जिसका भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया।मुख्यातिथि विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण और विशेष अतिथि पूर्व मंत्री सुभाष सुधा उपस्थित रहे। हरविंदर कल्याण ने प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर त्रिशक्ति कंजक स्वरूप श्लोका, स्वस्तिका और शैविल शक्ति द्वारा श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया गया। हवन का सीधा प्रसारण फेसबुक पर हुआ तथा विशाल भंडारे में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?