Home haryana नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य- शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा

नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य- शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा

by ND HINDUSTAN
0 comment

कहा, नई नीति के माध्यम से युवाओं को बनाया जा रहा आत्मनिर्भर व जिम्मेदार नागरिक

– शिक्षा नीति के माध्यम से विकसित राष्ट्र और विश्वगुरू बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा भारत

– गुणवत्तापरक व संस्कार युक्त शिक्षा पर विशेष फोकस कर रही नायब सरकार

– विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने में सरकार नहीं रहने देगी संसाधनों की कमी

– दृढ़ संकल्प के साथ विद्यार्थी अपने लक्ष्य को करें प्राप्त- बदलते परिवेश में अध्यापकों को भी देना होगा प्रशिक्षण

– दुनियाभर में परचम लहरा रहे हरियाणा के खिलाड़ी

– मॉडल स्कूल एजुकेशन सोसायटी को 11 लाख रुपए की अनुदान राशि देने की घोषणा

– डीसी सचिन गुप्ता ने किया आए हुए सभी मेहमानों का धन्यवाद

एनडी हिन्दुस्तान

रोहतक। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा है कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है। श्री ढांडा आज महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के टैगोर ऑडिटोरियम में आयोजित मॉडल स्कूल के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित छात्रों व अभिभावकों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत रोजगारपरक, कौशल व नवाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति शैक्षणिक डिग्री देने तक सीमित नहीं है बल्कि यह युवाओं को आत्मनिर्भर व जिम्मेदार नागरिक बनाने का काम करती है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने नई शिक्षा नीति को वर्ष 2030 तक लागू करने का लक्ष्य रखा है लेकिन हरियाणा में इसे वर्ष 2025 में ही पूरी तरह से लागू कर दिया गया है। पुरस्कार वितरण समारोह में मॉडल स्कूल की उपलब्धियों की सराहना की और स्कूल के विकास के लिए 11 लाख रुपए देने की घोषणा की।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि नई शिक्षा नीति का उद्देश्य बच्चों को सिर्फ शिक्षित करना नहीं है बल्कि उन्हें हुनरमंद बनाने के साथ-साथ उद्यमिता की शिक्षा देना है ताकि बच्चे नौकरी मांगने वाले नहीं बल्कि नौकरी देने वाले बन सके। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के माध्यम से भारत वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र और विश्व गुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार गुणवत्तापरक, आधुनिक तकनीक व संस्कार युक्त शिक्षा पर विशेष फोकस कर रही है। शिक्षण संस्थाओं की ढांचागत सुविधाओं को मजबूत किया गया है। उन्होंने कहा कि आज का यह कार्यक्रम सम्मान व पुरस्कार देने तक सीमित नहीं है बल्कि विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य को बनाने के लिए एक सशक्त मंच है। उन्होंने कहा कि दृढ़ संकल्प व मेहनत के बलबूते पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रतिभा किसी भी संसाधनों की मोहताज नहीं होती।महिपाल ढांडा ने कहा कि हरियाणा देशभर में खेलों की भूमि के नाम से जाना जाता है। प्रदेश के खिलाडिय़ों ने राष्टï्रीय व अंतरराष्टï्रीय खेल प्रतियोगिताओं में देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। यह हरियाणा की खेल नीति का ही परिणाम है कि प्रदेश के खिलाड़ी दुनियाभर में परचहम लहरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अध्यापकों को भी यह संकल्प लेना चाहिए कि वे अपने विद्यार्थियों की प्रतिभा को इस कद्र निखारेंगे कि वे हर क्षेत्र में धूम मचा सके। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षकों को प्रत्येक बच्चे की प्रतिभा की पहचान करके उसे आगे बढ़ाने का कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए सरकार संसाधनों की कोई कमी नहीं रहने देगी। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक को अपनाकर ही आने वाली चुनौतियों का सामना किया जा सकता है। उन्होंने मॉडल स्कूल एजुकेशन सोसायटी का आह्वान करते हुए कहा कि सोसायटी के स्कूलों को आदर्श स्कूल बनाने की दिशा में विशेष फोकस करना होगा। उन्होंने आधुनिक जरूरतों के अनुसार शिक्षकों को प्रशिक्षण देने की बात भी कही।बॉक्सयुवा पीढ़ी को दी जा रही बलिदानों की जानकारी- मनीष कुमार ग्रोवरपूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और राजनीति एक दूसरे को प्रभावित करते हैं। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ और शिक्षित समाज बनाने के लिए इन तीनों के बीच तालमेल होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले राजनीतिक भ्रष्टाचार के चलते पाठ्यपुस्तकों में देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महापुरुषों की अनदेखी की गई थी। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार द्वारा वीर बाल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करके साहिबजादों के बलिदान को नमन किया गया है। हाल ही में कुरुक्षेत्र में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने शिरकत की थी। उन्होंने कहा कि सरकार साहिबजादों की बलिदान गाथा को युवा पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। ग्रोवर ने कहा कि स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से देश की एकता व अखण्डता का शानदार प्रस्तुतीकरण किया है।

विद्यालय का हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रहे विद्यार्थी- प्राचार्या डॉ. अरूणा तनेजा

खेलों में विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को वितरि की 11 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि- 84 विद्यार्थियों को दिए गए सिल्वर मेडलकार्यक्रम में स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. अरुणा तनेजा के द्वारा सालाना रिपोर्ट भी रखी गई तथा उन्होंने बताया कि मॉडल स्कूल के विद्यार्थी शिक्षा, खेलों तथा प्रशासनिक सेवाओं में उच्च स्थान हासिल करके विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं । सैक्टर चार की प्रधानाचार्या रितु मदान ने भी वार्षिक रिपोर्ट रखी। मॉडल स्कूल के 40 से अधिक बच्चों को राज्य व राष्ट्र स्तरीय खेलों में विशिष्ट उपलब्धि के लिए प्रोत्साहन स्वरूप ग्यारह लाख रुपए की धनराशि वितरित की गई। 84 विद्यार्थियों को सिल्वर मेडल तथा अन्य विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र तथा नकद पुरस्कार भी दिए गए।इस अवसर पर राकेश आहूजा प्रबंध निदेशक पंचरत्न फास्टनर्स प्राइवेट लिमिटेड ने भी मॉडल स्कूल के विकास के लिए पांच लाख रुपए की सहयोग राशि देने की घोषणा की। मॉडल एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त रोहतक सचिन गुप्ता, उपाध्यक्ष रामअवतार गुप्ता तथा सचिव राजेश कुमार सहगल ने अपनी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाई। इस दौरान प्रबंधन समिति के सदस्य तथा मॉडल स्कूल की अन्य शाखाओं के प्रधानाचार्य भी मौजूद रहे। मॉडल एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त रोहतक सचिन गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए विश्वास दिलाया कि मॉडल स्कूल अपना बेहतरीन देने में कोई कमी नहीं रखेगा और हर क्षेत्र में अपना परचम लहराएगा। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष रणबीर ढाका, नागेंद्र शर्मा, रामनिवास हुड्डा, रामअवतार गुप्ता, संजीव अग्रवाल, मार्किट कमेटी के चेयरमैन अशोक चौधरी, ईश्वर सिंघल, विजय बल्हारा, जिला शिक्षा अधिकारी मंजीत मलिक आदि मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?