Home Kurukshetra News धर्मजीवी इंस्टिट्यूट ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन, बघथला में एक दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन

धर्मजीवी इंस्टिट्यूट ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन, बघथला में एक दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन

by ND HINDUSTAN
0 comment

धर्मजीवी इंस्टिट्यूट ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन, बघथला में एक दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजनधर्मजीवी इंस्टिट्यूट ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन, बघथला, कुरुक्षेत्र में मंगलवार को“दिव्यांगता की समझ, समावेशी संप्रेषण तथा शैक्षणिक समायोजन के प्रति जागरूकता” विषय पर एक दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।कार्यशाला का शुभारंभ प्रातः 10:30 बजे किया गया। इस अवसर पर आईटीटीआर, कुरुक्षेत्र से पधारे सहायक प्राध्यापक डॉ. दिग्विजय सिंह एवं डॉ. अंग्रेज़ सिंह संसाधन व्यक्तियों के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने विचारोत्तेजक व्याख्यानों के माध्यम से दिव्यांगता की समग्र समझ, समावेशी संप्रेषण की महत्ता तथा दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए आवश्यक शैक्षणिक समायोजन पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।संस्थान की प्राचार्या डॉ. शालिनी राजपूत ने अपने स्वागत संबोधन में अतिथियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएँ शिक्षकों एवं विद्यार्थियों में संवेदनशीलता, सहानुभूति तथा समावेशी दृष्टिकोण के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।कार्यक्रम में संस्थान के शिक्षकगण—डॉ. सुधेश, डॉ. प्रीति, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. सुमित शर्मा, डॉ. रविंदर, सुमित, दीपिका एवं सरोज—की सक्रिय सहभागिता रही। सभी शिक्षकों ने कार्यशाला को सफल बनाने में सराहनीय योगदान दिया।कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों ने विषय से संबंधित प्रश्न पूछे तथा संवादात्मक सत्र में उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे कार्यक्रम अत्यंत प्रभावी एवं सार्थक सिद्ध हुआ। कार्यक्रम के अंत में कार्यशाला में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?