Home Kurukshetra News “हिंदुस्तान हिंदू राष्ट्र है, हमें किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं”: मोहन भागवत के हिंदू राष्ट्र बयान पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज का समर्थन

“हिंदुस्तान हिंदू राष्ट्र है, हमें किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं”: मोहन भागवत के हिंदू राष्ट्र बयान पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज का समर्थन

by ND HINDUSTAN
0 comment

1947 में धर्म के आधार पर विभाजन हुआ, उस नाते जिस मातृभूमि पर हम रह रहे यह हिंदुस्तान है : मंत्री अनिल विज

बांग्लादेश में हिंदुओं से हिंसा पर मंत्री अनिल विज का आह्वान: “हिंदुस्तानी एकता से दिखाए ताकत, बढ़ाएं बांग्लादेश में हिंदुओं का हौसला””

मंत्री अनिल विज का राहुल गांधी पर तंज: ‘मनरेगा में रामजी का नाम जुड़ा तो डर कर भागने लगे राहुल’

घूमने की बजाय पढ़ने की दी सलाह”

सुरजेवाला के बयान पर मंत्री अनिल विज का ‘वार’: “तुकबंदी ठीक करें सुरजेवाला

मुख्यमंत्री जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं

एनडी हिन्दुस्तान

चंडीगढ़/अम्बाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान कि हिंदुओं के लिए पूर्ण जागरण का समय आ गया है और हिंदुस्तान हिंदु राष्ट्र है का समर्थन करते हुए कहा कि मोहन भागवत जी बिल्कुल ठीक बात कह रहे हैं कि हमें किसी के सर्टिफिकेट की आवश्यकता नहीं है। हम शुरू से ही हिंदू राष्ट्र है। हमारी बहुत प्राचीन सभ्यता है और 1947 में हिंदुओं व मुसलमानों में विभाजन करके, कि मुसलमान पाकिस्तान चले जाएं और हिंदू हिंदुस्तान में रह जाएं, यह धर्म के आधार पर विभाजन हुआ। उस नाते भी जिस मातृभूमि पर हम रह रहे हैं यह हिंदुस्तान है।श्री विज आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।वहीं, बांग्लादेश में हिंदू परिवार पर हिंसा को लेकर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि सारे विश्व में जब किसी हिंदू पर कोई आपदा आती है तो हिंदू उम्मीद भरी निगाहों से हिंदुस्तान की ओर देखता है। हिंदुओं का सारे विश्व में केवल एक ही देश है “हिंदुस्तान”। हिंदुस्तानियों को इकट्ठा होकर अपनी एकता की ताकत दिखानी चाहिए और बांग्लादेश के हिंदुओं को हौसला देना चाहिए।”मंत्री अनिल विज का राहुल गांधी पर तंज: ‘मनरेगा में रामजी का नाम जुड़ा तो डर कर भागने लगे राहुल’, घूमने की बजाय पढ़ने की दी सलाह”राहुल गांधी के टविट कि मनरेगा के खात्मे का एक ही मकसद है कि गरीबों के रोजगार व अधिकार को मिटाना पर हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी का घूमने का मन ज्यादा रहता है, इसलिए उन्हें पढ़ने का समय कम मिलता है। मनरेगा में कहीं पर भी रोजगार पर किसी प्रकार का प्रतिबंध नहीं लगाया है। इनको दिक्कत रामजी से हो रही है क्योंकि इसके साथ नया नाम रामजी जुड़ गया है, तो रामजी से ये डर कर भागते हैं।सुरजेवाला के बयान पर मंत्री अनिल विज का ‘वार’: “तुकबंदी ठीक करें सुरजेवाला, मुख्यमंत्री जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं”कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाल के बयान कि हरियाणा में अपराध बढ़ रहा है जबकि मुख्यमंत्री झूठ की सवारी व गप्पेबाजी कर रहे है पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने पलटवार करते हुए कहा कि मुझे अच्छा लग रहा है कि राजनीति से खाली होकर सूरजेवाला शायरी करने लगे है, मगर वह तुकबंदी ठीक करें। हमारे मुख्यमंत्री जी जो कहते है वो करके दिखाते हैं। अपराध रोकथाम के लिए जो आप्रेशन चलाए जा रहे हैं उसमें लगभग साढ़े पांच हजार अपराधिक लोगों को सलाखों के पीछे फेंका गया है और यह सिलसिला अभी भी जारी है। अपराध रोकने के लिए यह सबसे बेहतर तरीका है।

You may also like

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?