Home Kurukshetra News शिक्षक व कर्मचारी शिक्षण संस्थान का मजबूत आधारः प्रो. सोमनाथ

शिक्षक व कर्मचारी शिक्षण संस्थान का मजबूत आधारः प्रो. सोमनाथ

by ND HINDUSTAN
0 comment

कुवि के सेवानिवृत्त शिक्षकों व कर्मचारियों को प्रशासन की ओर से विदाई पार्टी

एनडी हिन्दुस्तान

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में दो शिक्षकों व दो गैर-शिक्षक कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति अवसर पर प्रशासन की ओर से विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि विश्वविद्यालय के उत्थान में शिक्षकों व कर्मचारियों की अहम भूमिका होती है। शिक्षक व कर्मचारी शिक्षण संस्थान का मजबूत आधार होते हैं जो संस्थान के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों व कर्मचारियों से औपचारिक बातचीत की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षकों व कर्मचारियों के हितों के लिए सदैव सकारात्मक दृष्टिकोण रखेगा तथा भविष्य में भी सेवानिवृत्त शिक्षक व कर्मचारियों के अनुभव विश्वविद्यालय के काम आएंगे। उन्होंने विश्वविद्यालय में बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए सभी के सुझाव लिए व उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।इस मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षकों व कर्मचारियों ने अपने विचार व अनुभव साझा किए। सभी ने भविष्य में भी जरूरत पड़ने पर विश्वविद्यालय के लिए हर समय तैयार रहने का आश्वासन दिया व इस विदाई पार्टी के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार प्रकट किया।सेवानिवृत्त होेने वालों में इंस्ट्टियूट ऑफ इंटिग्रेटिड एंड आनर्स स्टडीज़ से बायोकैमिस्ट्री की प्रोफेसर डॉ. अनिता रानी दुआ, यूनिवर्सिटी सीनियर सैकेंडरी मॉडल स्कूल की हिंदी टीजीटी अध्यापिका पुष्प लता, जवाहर लाल नेहरू पुस्तकालय से सेमीप्रोफेशनल संतोष रानी तथा यूनिवर्सिटी साइंस इंस्ट्ररूमेंटेशन सेंटर (यूसिक) से टैक्निशियन ईश्वर सिंह शामिल हैं।इस अवसर पर प्रो. अवनीश वर्मा, प्रो. अश्विनी कुश, कुटा प्रधान डॉ. जितेन्द्र खटकड़, लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया, पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ. चेतन शर्मा, डॉ. सुखविन्द्र सिंह, दिविज गुगनानी, डॉ. जितेन्द्र जांगड़ा, कुंटिया महासचिव रविंद्र तोमर सहित सेवानिवृत्त कर्मचारियों के परिवारजन मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?