Home Ambala News वर्कस्लिप घोटाले मामले में मुख्यमंत्री ने आदेश दिए हैं कि शेष नौ जिलों में जांच पूरी की जाए ताकि इस पर फैसला लिया जा सके : श्रम मंत्री अनिल विजमंत्री

वर्कस्लिप घोटाले मामले में मुख्यमंत्री ने आदेश दिए हैं कि शेष नौ जिलों में जांच पूरी की जाए ताकि इस पर फैसला लिया जा सके : श्रम मंत्री अनिल विजमंत्री

by ND HINDUSTAN
0 comment

अनिल विज का सुरजेवाला पर पलटवार, “हम घोटाले छिपाते नहीं, उजागर करते हैं

हो सकता है घोटाला इनके समय का हो””चुनाव आते ही ममता को याद आई महाभारत, खत्म होते ही फिर ‘अल्ला-हू-अकबर'”: अनिल विज का ममता बैनर्जी पर जोरदार तंज

हरियाणा में हमारी भाजपा सरकार काम करने वाली सरकार है : विज

अरावली मामले में मंत्री अनिल विज का दीपेंद्र हुड्‌डा पर पलटवार, पूछा- क्या ये हुड्डा सुप्रीम कोर्ट पर आरोप लगा रहे हैं

एनडी हिन्दुस्तान

अम्बाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने श्रम विभाग में वर्कस्लिप घोटाले मामले कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला द्वारा सरकार पर घोटाले के आरोप लगाने पर कड़ा पलटवार करते हुए कहा कि “सुरजेवाला जी हम आप लोगों की तरह घोटालों को छिपाते नहीं है, घोटाला हुआ है, उजागर हुआ है और उसकी हाईलेवल जांच कराने के लिए मुख्यमंत्री जी को लिखा है और मुख्यमंत्री जी ने आदेश भी दे दिए कि शेष नौ जिलो में भी तुरंत जांच पूरी की जाए ताकि इस मामले में कोई फैसला लिया जा सके”। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि बंगाल में चुनाव आते ही ममता बनर्जी को सारी महाभारत याद आ गई है, चुनाव खत्म होते ही फिर से अल्ला हू अकबर”।श्रम मंत्री अनिल विज ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान सुरजेवाला पर तंज कसते हुए कहा कि इस मामले में सुरजेवाला जी बीच में कहा से आ गए। हो सकता है कि यह मामला इनके (कांग्रेस) के समय का हो, यह गड़बड़ी कब से हुई है, यह अभी पता नहीं लगा और किसके समय का है, यह भी पता नहीं लगा है।”चुनाव आते ही ममता को याद आई महाभारत, खत्म होते ही फिर ‘अल्ला-हू-अकबर'”: अनिल विज का ममता पर जोरदार तंजकेंद्रीय मंत्री अमित शाह की पश्चिम बंगाल में एंट्री से बौखलाई मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान कि शकुनी के इशारे पर दुशासन आया बंगाल,पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अपने अंदाज में तंज कसते हुए कहा कि “बंगाल में चुनाव आ गए है तो ममता बनर्जी को सारी महाभारत याद आ गई है, चुनाव खत्म होते ही फिर से अल्ला हू अकबर”।हरियाणा में हमारी भाजपा सरकार काम करने वाली सरकार है : विजवर्ष 2026 को लेकर अपने विभागों में नए रोडमैप के प्रश्न पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि यहां हर दिन नया होता है, हर दिन कुछ न कुछ नया सरकार में किया जाता है और यही कारण है कि तीसरी बार हरियाणा की जागरूक जनता ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाई। ऐसा पहली बार हुआ है क्योंकि ये सरकार काम करने वाली सरकार है।अरावली विवाद मामले में मंत्री अनिल विज का दीपेंद्र हुड्‌डा पर पलटवार, पूछा- क्या ये हुड्डा सुप्रीम कोर्ट पर आरोप लगा रहे हैं!अरावली के मुद्दे पर सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा के आरोप कि यह सारा खेल साढ़े 10 हजार करोड़ चंदे के लिए हो रहा है जिस पर पलटवार करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि दीपेंद्र हुड्‌डा बेबुनियाद बिना आधार के बातें कर रहे हैं। अरावली में जो हुआ वह सुप्रीम कोर्ट ने किया और अपने फैसले पर रोक भी सुप्रीम कोर्ट ने लगाई है। इसका मतलब यह है कि ये सुप्रीम कोर्ट पर आरोप लगा रहे हैं। अगर यह कह रहे हैं कि यह फैसला इतने पैसे के लिए हुआ है तो ये क्या सुप्रीम कोर्ट पर आरोप लगा रहे हैं।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?