Home haryana शिक्षण संस्थाएं बच्चों को अच्छे संस्कार देने के साथ प्राचीन संस्कृति से भी जोड़े :- विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण

शिक्षण संस्थाएं बच्चों को अच्छे संस्कार देने के साथ प्राचीन संस्कृति से भी जोड़े :- विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण

by ND HINDUSTAN
0 comment

बच्चे अच्छे नागरिक बन देश को विकसित राष्ट्र बनाने में दे सहयोग

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में सभी दें योगदान

शिक्षा भारती विद्यालय कला, संस्कृति, ज्ञान और अनुशासन का है अद्भुत संगम

विधानसभा द्वारा सम्मेलन आयोजित कर लोगों को विधायिका के कार्यों बारे किया जाएगा जागरूक

स्वैच्छिक कोष से शिक्षा समिति को 11 लाख रुपये देने की घोषणा की

एनडी हिन्दुस्तान

रोहतक । हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने शिक्षण संस्थाओं का आह्वान किया कि वे बच्चों को अच्छे संस्कार दें तथा अपनी प्राचीन संस्कृति के साथ जोड़ें ताकि उनमें राष्ट्रीयता की भावना उत्पन्न हो और वे अच्छे इंसान बन सकें। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय में पहुंचकर उन्हें प्रसन्नता हुई कि विद्यालय में कला, संस्कृति, ज्ञान और अनुशासन का अद्भुत संगम है। विद्यालय राष्ट्रभक्ति की विचारधारा से आगे बढ़ रहा है। हरविंद्र कल्याण शिक्षा भारती विद्यालय के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित गण को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने शिक्षा समिति को अपने स्वैच्छिक कोष से 11 लाख रुपये देने की घोषणा की तथा विद्यालय की ई-मैगजिन का विमोचन भी किया। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण भी किया। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। यह विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र भक्ति की भावना से संचालित लगभग 25 हजार ऐसे संस्थान देश को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है। उन्होंने कहा कि देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए यह महत्वपूर्ण है कि सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास के साथ-साथ देश के हर बच्चे को संस्कारवान बनाकर उन्हें देश की संस्कृति से जोड़े।विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि देश में विधायिका, कार्यपालिका एवं न्यायपालिका प्रमुख संस्थाएं है। विधायिका द्वारा जनकल्याण के लिए कानून बनाये जाते है, कार्यपालिका द्वारा इन कानूनों को लागू किया जाता है तथा न्यायपालिका द्वारा संविधान के अनुसार इन कानूनों की समीक्षा की जाती है तथा नागरिकों को न्याय प्रदान किया जाता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि लोगों को विधायिका की कार्यप्रणाली के बारे में जागरूक किया जाये। इसी को मद्देनजर रखते हुए हरियाणा विधानसभा द्वारा कॉलेज, विश्वविद्यालयों के सहयोग से सम्मेलन आयोजित किए जायेंगे ताकि जन-जन तक विधायिका के कार्यों को पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने व्यवस्था परिवर्तन करते हुए प्रदेश के युवाओं को मेरिट के आधार पर नौकरी देने का कार्य किया। महापुरुषों का भी यही संदेश है कि योग्यता अनुसार ही सभी को अवसर मिलने चाहिए।विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि ऐसी संस्थाओं द्वारा विद्यार्थियों को सुविधाएं तो हो सकता है ज्यादा दी जा रही हो परंतु बच्चों को संस्कृति के साथ आगे बढ़ाने से ही उनके जीवन में खुशहाली आयेगी तथा देश भी अपने प्राचीन गौरव को दोबारा प्राप्त कर सकेगा। उन्होंने भिवानी की एक बेटी का उदाहरण देते हुए कहा कि इस बेटी ने बी-टेक की शिक्षा ग्रहण करने के उपरांत आधुनिक कृषि के कार्य को अपनाया और उसकी सालाना आय 60 लाख रुपये तक पहुंच गई। प्रदेश के खिलाड़ी खेल के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश व देश का नाम रोशन कर रहे है।हरविंद्र कल्याण ने कहा कि सभी बच्चे अपनी रूचि अनुसार अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। अभिभावक एवं अध्यापकगण बच्चों को ठीक-गलत का अंतर समझाये ताकि वे जीवन में अच्छे इंसान बनकर राष्ट्र की उन्नति में अपना योगदान दें सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान में अवसरों की कोई कमी नहीं है। विद्यार्थी अपनी रूचि को पहचानकर कठिन परिश्रम से आसमान छू सकते है। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टï उपब्लिधयां हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। विद्यालय की ओर से कक्षाओं में टॉपर रहने वाले 11 विद्यार्थियों को लैपटॉप भेंट कर सम्मानित किया।बॉक्स :-शिक्षा भारती विद्यालय है राष्ट्र के प्रति समर्पित संस्था :- पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवरपूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि शिक्षा भारती विद्यालय राष्ट्र के प्रति समर्पित संस्था है। इस विद्यालय में विद्यार्थियों को राष्टï्रीय भक्ति की भावना से ओतप्रोत किया जाता है। वर्ष 2014 के बाद प्रदेश व देश में काफी बदलाव हुए तथा देश को विकसित राष्टï्र बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में अभूतपूर्व विकास किया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य व राजनीति जनसेवा के क्षेत्र है। यह विद्यालय समर्पित भाव से शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष कुशलता के साथ विधानसभा का सफल संचालन कर रहे है।इस अवसर पर विद्यालय की ओर से विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, महम के उपमंडलाधीश विपिन कुमार को अंगवस्त्र व स्मृतिचिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर सिरसा के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नितिन किनरा, मनीष बंसल, पूनम विग, कुरुक्षेत्र हिंदू शिक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ. ऋषिराज विशिष्ट, शिक्षा भारती एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. एसएन मिश्रा, चेयरमैन हरिश कौशिक, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल, रमेश भाटिया, डॉ. आदित्य बतरा, नरेंद्र खट्टïर, शिक्षा भारती विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अनुराग जैन, प्रबंधक हरीश वधवा, कोषाध्यक्ष महेंद्र गुलाटी, शिक्षाविद भद्रेश जैन, प्राचार्या ममता भोला सहित शिक्षण स्टाफ, अभिभावकगण तथा नन्हे-मुन्ने विद्यार्थी मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?