दीपेंद्र हुड्डा ने की NH-152D से UER-II की सीधी कनेक्टिविटी की मांग
जाम, दुर्घटनाएं और ईंधन नुकसान होगा कम
अंतरराज्यीय लॉजिस्टिक्स और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा
एनडी हिंदुस्तान/दीपक शर्मा
रोहतक।सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने महम में NH-152D को कलानौर–बेरी–झज्जर–बादली होते हुए UER-II (द्वारका एक्सप्रेसवे) से जोड़ने के लिए कट/स्लिप रोड बनाने की मांग केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से की है। हुड्डा ने कहा कि सीधी कनेक्टिविटी न होने से हरियाणा, राजस्थान और यूपी के यात्रियों को भारी जाम, समय और ईंधन की बर्बादी झेलनी पड़ रही है। मंत्री गडकरी ने पत्र लिखकर इस मांग पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया है।