Home Kurukshetra NewsDelhi राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 15–16 जनवरी को पंजाब और राजस्थान दौरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का 15–16 जनवरी को पंजाब और राजस्थान दौरा

by ND HINDUSTAN
0 comment

15 जनवरी: गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर का 50वां दीक्षांत समारोह

16 जनवरी: एनआईटी जालंधर का 21वां दीक्षांत समारोह

16 जनवरी: जयपुर में 1008 कुंडीय हनुमान महायज्ञ में सहभागिता

एनडी हिंदुस्तान

दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 15 से 16 जनवरी, 2026 तक पंजाब और राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगी। दौरे के पहले दिन 15 जनवरी को वह अमृतसर स्थित गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के 50वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। 16 जनवरी को राष्ट्रपति जालंधर में डॉ. बी.आर. अंबेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के 21वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी। इसके पश्चात उसी दिन वह राजस्थान की राजधानी जयपुर पहुंचकर रामानंद मिशन द्वारा आयोजित 1008 कुंडीय हनुमान महायज्ञ में सहभागिता करेंगी। यह दौरा शिक्षा, सामाजिक मूल्यों और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति राष्ट्रपति की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?