Home Kurukshetra News ब्रह्मसरोवर की तर्ज पर पिहोवा सरस्वती तीर्थ पर बनेगी 49 सदरियां:धुमन सिंह किरमच

ब्रह्मसरोवर की तर्ज पर पिहोवा सरस्वती तीर्थ पर बनेगी 49 सदरियां:धुमन सिंह किरमच

by ND HINDUSTAN
0 comment

पिहोवा सरस्वती तीर्थ स्थल को विकसित करने के लिए बोर्ड की तरफ से तैयार किया गया मास्टर प्लान

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से अनुमति मिलने के बाद शुरू होगा कार्य

एनडी हिन्दुस्तान

पिहोवा। हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच ने कहा कि कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर की तर्ज पर पिहोवा सरस्वती तीर्थ स्थल पर 49 सदरियां तैयार की जाएंगी। इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इसके अलावा प्राची तीर्थ से लेकर वाल्मीकि मंदिर तक सरस्वती तीर्थ स्थल को विकसित करने का मास्टर प्लान भी तैयार किया गया है।बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच ने रविवार को सरस्वती तीर्थ पर पत्रकारों से बातचीत की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में सरस्वती नदी के किनारे स्थित तीर्थों, तलाबों, घाटों को विकसित किया जा रहा है। इस सरकार ने हजारों साल पुरानी सरस्वती नदी के किनारे बसी सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने के साथ-साथ विकसित करने का कार्य किया है। इन्हीं संकल्पों में से एक संकल्प पिहोवा सरस्वती तीर्थ पर ब्रह्मसरोवर की तर्ज पर 49 सदरियां बनाई जाएंगी। इन सदरियों से तीर्थ की भव्यता और सुंदरता में चार चांद लगेंगे।उन्होंने कहा कि हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड की तरफ से पिहोवा सरस्वती तीर्थ के आसपास क्षेत्र और प्रांची तीर्थ से वाल्मीकि मंदिर तक सरस्वती नदी को विकसित करने के लिए एक मास्टर प्लान तैयार किया गया है। इस मास्टर प्लान को लेकर बोर्ड के अधिकारियों ने उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा से भी चर्चा की है। अब इस प्रोजेक्ट को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष रखा जाएगा। इस मास्टर प्लान पर मुख्यमंत्री की सहमति मिलने के बाद आगामी आवश्यक कार्यवाही को अमलीजामा पहनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड की तरफ से पिहोवा सरस्वती तीर्थ के आसपास क्षेत्र और प्रांची तीर्थ से वाल्मीकि मंदिर तक सरस्वती नदी को विकसित करने के लिए एक मास्टर प्लान तैयार किया गया है। इस मास्टर प्लान को लेकर बोर्ड के अधिकारियों ने उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा से भी चर्चा की है। अब इस प्रोजेक्ट को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष रखा जाएगा। इस मास्टर प्लान पर मुख्यमंत्री की सहमति मिलने के बाद आगामी आवश्यक कार्यवाही को अमलीजामा पहनाया जाएगा।उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार के प्रयासों से ही पिहोवा के सरस्वती महोत्सव को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है। इस तीर्थ स्थल पर आने वाले समय में देश विदेश से पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होगा। सरकार के आदेशानुसार बोर्ड के अधिकारी लगातार सरस्वती तीर्थ और सरस्वती नदी के विकास कार्यों को लेकर कार्य कर रहे है। इस तीर्थ स्थली को आने वाले समय में और दर्शनीय स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इस मौके पर नगर पालिका पिहोवा के चेयरमैन आशीष चक्रपाणी, बोर्ड के अधीक्षण अभियंता अरविंद कौशिक, कार्यकारी अभियंता नवतेज सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील राणा, भाजपा नेता हन्नु चक्रपाणी, कार्तिक चक्रपाणी, बलबीर गुज्जर, मंडल अध्यक्ष सुखबीर, बाबू राम, नपा सचिव अशोक कुमार, नायब तहसीलदार श्याममल आदि उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?