Home Karnal news कर्ण लेक केसमीप लगभग 64.85 करोड़ रुपये की लागत से जल्द होगा आधुनिक पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस का निर्माण: जगमोहन आनंद

कर्ण लेक केसमीप लगभग 64.85 करोड़ रुपये की लागत से जल्द होगा आधुनिक पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस का निर्माण: जगमोहन आनंद

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

करनाल। विधायक जगमोहन आनंद ने आज हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान करनाल में लोक निर्माण विभाग द्वारा नए विश्राम गृह के निर्माण से संबंधित पूछे गए प्रश्न के उत्तर में हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने यह महत्वपूर्ण घोषणा की कि शीघ्र ही करनाल में कर्ण लेक केसमीप लगभग 64.85 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस का निर्माण कर उसे जनता को समर्पित किया जाएगा।विधायक ने कहा कि यह घोषणा करनाल के विकास की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं सराहनीय कदम है। करनाल हरियाणा का ऐतिहासिक एवं प्रगतिशील शहर है, जहां प्रतिदिन प्रशासनिक, सामाजिक एवं अन्य कार्यों से जुड़े अनेक अतिथि, अधिकारी एवं नागरिक आते हैं। ऐसे में एक सुव्यवस्थित, आधुनिक एवं सुविधासंपन्न विश्राम गृह का निर्माण न केवल प्रशासनिक कार्यों को सुगम बनाएगा, बल्कि आमजन को भी बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि कर्ण लेक के समीप इस विश्राम गृह का निर्माण पर्यटन की दृष्टि से भी अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। इससे करनाल की पहचान और सशक्त होगी तथा शहर के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।विधायक ने कहा कि मैं इस महत्वपूर्ण घोषणा एवं करनाल के हित में लिए गए इस निर्णय के लिए माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं माननीय केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, माननीय विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण तथा मंत्री रणबीर सिंह गंगवा का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूँ। करनाल के सर्वांगीण विकास, आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण एवं जनसुविधाओं के विस्तार हेतु हमारा प्रयास निरंतर जारी है। जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए हम पूर्णत: प्रतिबद्ध हैं और भविष्य में भी करनाल को विकास की नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए सतत प्रयास करते रहेंगे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?