Home Kurukshetra News काव्य पाठ प्रतियोगिता में एमएलएन कॉलेज की श्रेया ने मारी बाजी

काव्य पाठ प्रतियोगिता में एमएलएन कॉलेज की श्रेया ने मारी बाजी

by ND HINDUSTAN
0 comment

केयू के के युवा एवं संस्कृति विभाग के सौजन्य से डीएवी गर्ल्स कॉलेज में हुई प्रतियोगिता

एनडी हिन्दुस्तान

यमुनानगर। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के सौजन्य से डीएवी गर्ल्स कॉलेज में सांस्कृतिक परिषद द्वारा डॉ. पदम सिंह शर्मा कमलेश मेमोरियल काव्य प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें केयू के युवा एवं संस्कृति विभाग के निदेशक डॉ विवेक चावला मुख्य अतिथि रहे। सुपरवाइजर हरविन्द्र राणा और पूर्व कुलपति के ओएसडी रवि थापा विशिष्ट अतिथि रहे। कॉलेज की कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. सुरिंद्र कौर, कार्यक्रम संयोजक डॉ. नीता द्विवेदी व सह-संयोजक गुरशरण कौर ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की अध्यक्षता की। प्रतियोगिता में डीएवी गर्ल्स कॉलेज, गुरु नानक खालसा कॉलेज, एमएलएन. कॉलेज, हिंदू गर्ल्स कॉलेज, महाराजा अग्रसेन कॉलेज तथा गुर्जर कन्या गुरुकुल महाविद्यालय सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मकता एवं प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।डॉ विवेक चावला ने अपने संबोधन में कहा कि काव्य लेखन में निरंतर अभ्यास अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित लेखन के लिए प्रेरित किया, जिससे वे साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त कर सकें। उन्होंने यह भी कहा कि अध्ययन के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भाग लेने से विद्यार्थियों का समुचित विकास होता है। शिक्षा केवल किताबी ज्ञान या डिग्री प्राप्त करना ही नहीं, बल्कि बहुमुखी विकास भी है।डॉ. सुरिंद्र कौर ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ उनकी अभिव्यक्ति क्षमता को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।डॉ. नीता द्विवेदी ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति के लिए प्रेरित करते हैं। मंच मिलने से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उनकी प्रतिभा निखरकर सामने आती है।निर्णायक मंडल में एमएलएन कॉलेज से सेवानिवृत प्रोफेसर डॉ. आईपी आनंद, डॉ शैलेश कपूर तथा महाराजा अग्रसेन कॉलेज से सेवानिवृत्त प्रोफेसर अशोक अग्रवाल शामिल रहे।इस प्रकार रहे परिणामःप्रतियोगिता में एमएलएन कॉलेज की श्रेया ने पहला, डीएवी गर्ल्स कॉलेज की मरियम मलिक ने दूसरा तथा गुरू नानक खालसा कॉलेज की तनू ने तीसरा स्थान अर्जित किया। एमएलएन कॉलेज की कनक व हिंदू गर्ल्स कॉलेज की आंचल को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?