Home Kurukshetra News ई-कॉमर्स के माध्यम से आय के नए स्रोतों से रूबरू हुई छात्राएं

ई-कॉमर्स के माध्यम से आय के नए स्रोतों से रूबरू हुई छात्राएं

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज के इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल व फैशन डिजाइनिंग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ई कॉमर्स के माध्यम से नवाचार को बढावा विषय पर एक्सटेंशन लेक्चर हुआ। जिसमें एक सोच नई सोच के फाउंडर शशि गुप्ता मुख्य वक्ता रहे। कॉलेज की कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ सुरिंद्र कौर व आईआईसी कनवीनर विवेक ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मंजीत कौर व ममता थापर प्रोग्राम को-ओडिनेटर रहीं।शशि गुप्ता ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के माध्यम से आय के स्रोत बढ़ाने के विभिन्न प्रभावी तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज के डिजिटल युग में ऑनलाइन मार्केटप्लेस जैसे प्लेटफॉर्म व्यवसाय को व्यापक ग्राहक वर्ग तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सही उत्पाद चयन, आकर्षक प्रेजेंटेशन, उचित मूल्य निर्धारण और ग्राहकों के साथ बेहतर संवाद से बिक्री में वृद्धि संभव है।उन्होंने उद्यम रजिस्ट्रेशन के महत्व पर भी प्रकाश डाला और बताया कि यह छोटे और मध्यम उद्योगों के लिए सरकारी मान्यता प्राप्त करने का आसान तरीका है। इससे व्यवसाय को कई सरकारी योजनाओं, सब्सिडी और ऋण सुविधाओं का लाभ मिलता है।चैरिटी के माध्यम से व्यवसाय को बढ़ाने पर उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्यों में भागीदारी से ब्रांड की सकारात्मक छवि बनती है, जिससे ग्राहकों का विश्वास बढ़ता है। यह एक प्रकार की सामाजिक जिम्मेदारी भी है, जो लंबे समय में व्यवसाय के विकास में सहायक होती है।साथ ही उन्होंने बताया कि बिजनेस को सर्टिफाई करवाना, जैसे आईएसओ अन्य प्रमाणपत्र प्राप्त करना, गुणवत्ता और विश्वसनीयता को बढ़ाता है, जिससे बाजार में प्रतिस्पर्धा में बढ़त मिलती है और व्यवसाय को आगे बढ़ाने में मदद मिलती है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में निधि, ज्योति, हर्षिता, साक्षी, सोनिया व प्रियांशी ने सहयोग दिया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?