Home Kurukshetra News उद्यमिता में सफलता के लिए जोखिम और निर्णय क्षमता जरूरी: कपिल मदन

उद्यमिता में सफलता के लिए जोखिम और निर्णय क्षमता जरूरी: कपिल मदन

by ND HINDUSTAN
0 comment

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में स्टार्टअप कंसल्टेंसी व मेंटरशिप पर ज्ञानवर्धक लेक्चर

एनडी हिन्दुस्तान

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में वाणिज्य विभाग द्वारा “बिज़ ज्ञान प्राइवेट लिमिटेडरू स्टार्टअप कंसल्टेंसी और मेंटरशिप सेवाएं” विषय पर एक विशेष लेक्चर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो. महावीर नरवाल ने की। इस अवसर पर सीए मनोज लांबा और सीए मुकुल लांबा का औपचारिक स्वागत किया गया।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कपिल मदन (मैनेजर, मॉडर्न एग्रो, करनाल) ने उद्यमिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक सफल उद्यमी को प्रेरणादायक, जोखिम लेने में सक्षम और निर्णय लेने में कुशल होना चाहिए। उन्होंने कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में उद्यमिता को बढ़ावा देने तथा इनक्यूबेशन केंद्रों की स्थापना की आवश्यकता पर बल दिया और छात्रों को अपनी रुचियों के अनुसार कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया।इसके उपरांत सीए मुकुल लांबा ने “स्टार्टअपः विचारों को स्केलेबल व्यवसायों में बदलना” विषय पर व्याख्यान देते हुए बताया कि स्टार्टअप किस प्रकार वास्तविक समस्याओं का समाधान प्रस्तुत करते हैं। उन्होंने ब्लिंकइट, ओला, ज़ेप्टो और रेडबस जैसे सफल स्टार्टअप के उदाहरण देते हुए छात्रों को प्रेरित किया। साथ ही अमूल और लिज्जत पापड़ की सफलता की कहानियाँ साझा करते हुए छोटे उद्यमों के बड़े मुकाम तक पहुंचने की संभावनाओं को स्पष्ट किया। उन्होंने स्टार्टअप इंडिया योजना एवं तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप की जानकारी भी दी।

सीए मनोज लांबा ने अपने संबोधन में स्टार्टअप के माध्यम से रोजगार सृजन और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उनके महत्व पर विस्तार से चर्चा की।कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में उर्वशी (एम.कॉम) ने प्रथम, लक्षिता दहिया (पीएचडी) ने द्वितीय तथा आरती कौशिक (एम.कॉम) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।अंत में प्रो. महावीर नरवाल ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?