Home Kurukshetra News हिंदू नवसंवत्सर भारतीय सनातन परंपरा, संस्कृति, नवचेतना और संस्कारों की पुनर्स्थापना का प्रतीक : मोहन लाल बड़ौली

हिंदू नवसंवत्सर भारतीय सनातन परंपरा, संस्कृति, नवचेतना और संस्कारों की पुनर्स्थापना का प्रतीक : मोहन लाल बड़ौली

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

चंडीगढ़। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने आदि शक्ति, जगतजननी मां भवानी की आराधना के पर्व चैत्र नवरात्रि और हिंदू नवसंवत्सर (विक्रम संवत 2083) की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह नवरात्रि मां दुर्गा की कृपा से सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य लेकर आए यही मेरी कामना है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि मां दुर्गा के आशीर्वाद से हिंदू नवसंवत्सर (विक्रम संवत 2083) सभी के जीवन में खुशियों की नई सौगात लाए। देश-प्रदेश का कोना-कोना स्वास्थ्य, सम्पदा, यश एवं कीर्ति से महके। श्री बड़ौली ने कहा कि नवसंवत्सर का यह दिवस हमें आत्मचिंतन, नए संकल्पों और उज्जवल भविष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है।मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि यह दिन भारतीय नव वर्ष, नवरात्र और गुड़ी पड़वा के रूप में मनाया जाता है जो नई शुरुआत, समृद्धि और विजय का प्रतीक है। इस दिन से चैत्र नवरात्र और वासंतिक नवरात्रि की शुरुआत होती है। उन्होंने कहा कि हिंदू नव वर्ष भारतीय सनातन परंपरा, संस्कृति और नवचेतना धर्म, सत्य और संस्कारों की पुनर्स्थापना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हिंदू नव वर्ष हमारी काल गणना, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रबोध को सुदृढ़ करने वाला दिन है।श्री बड़ौली ने भगवान श्रीराम से प्रार्थना करते हुए कहा कि सभी प्रदेशवासियों के जीवन में यह वर्ष ऊर्जा, नवीन अवसर और अपार प्रसन्नता लेकर आए। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान करते हुए कहा कि आइए हम सभी सामूहिक रूप से नव संकल्पों के साथ सशक्त भारत, समृद्ध भारत व विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनें।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?