Home Kurukshetra News शोध एवं नवाचार को नई दिशा प्रदान करेगी “छात्र परियोजनाः प्रो. सोमनाथ सचदेवा

शोध एवं नवाचार को नई दिशा प्रदान करेगी “छात्र परियोजनाः प्रो. सोमनाथ सचदेवा

by ND HINDUSTAN
0 comment

इंस्ट्रूमेंटेशन विभाग को हरियाणा सरकार से “छात्र परियोजना कार्यक्रम” की स्वीकृति

एनडी हिन्दुस्तान

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्ट्रूमेंटेशन विभाग, को हरियाणा राज्य विज्ञान, नवाचार और प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए “छात्र परियोजना कार्यक्रम” के तहत एक महत्वपूर्ण परियोजना स्वीकृत की गई है।विभाग को प्राप्त आधिकारिक पत्र के अनुसार, उनके परियोजना प्रस्ताव को विशेषज्ञ समिति द्वारा अनुमोदित किया गया है, जिसके तहत प्रत्येक छात्र समूह को प्रति परियोजना ₹15,000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। यह अनुदान तृतीय वर्ष और चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों के लिए निर्धारित किया गया है।इस उपलब्धि पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अवनीश कुमार वर्मा, समस्त प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह पहल विश्वविद्यालय में शोध एवं नवाचार को नई दिशा प्रदान करेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस परियोजना के माध्यम से छात्र अपनी रचनात्मकता और तकनीकी कौशल को और अधिक विकसित करेंगे तथा भविष्य में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करेंगे।विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अवनीश कुमार वर्मा ने बताया कि इस पहल से विद्यार्थियों को अनुसंधान, नवाचार और तकनीकी विकास के क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का सुनहरा अवसर मिलेगा। यह परियोजना न केवल छात्रों की अकादमिक दक्षता को सुदृढ़ करेगी, बल्कि उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए भी तैयार करेगी।परियोजना के सफल संचालन हेतु विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापकों को प्रोजेक्ट गाइड के रूप में नियुक्त किया गया है, जिनमें प्रोफेसर अवनीश वर्मा (अध्यक्ष), प्रोफेसर डी.एस. राणा, प्रोफेसर वी.एम. मूर्ती, प्रोफेसर सुरिंदर सिंह तथा प्रोफेसर जयपाल शामिल हैं।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?