एनडी हिन्दुस्तान
यमुनानगर। इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल एवं फैशन डिजाइनिंग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में “आर्टिजन स्किल्स फॉर एंटरप्रेन्योरियल डेवलपमेंट” विषय पर दो दिवसीय प्रभावशाली कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में रचनात्मक कौशल विकसित करना तथा उन्हें उद्यमिता के प्रति प्रेरित करना था।कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. सुरिंदर कौर ने की। इस अवसर पर आईआईसी कन्वीनर विवेक, मनजीत कौर, IA ममता थापर एवं IA मानिका की भी विशेष उपस्थिति रही।कार्यक्रम में सुश्री बिंदर कौर ने बतौर रिसोर्स पर्सन महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने छात्राओं को विभिन्न आर्टिजन स्किल्स, नई तकनीकों तथा हस्तशिल्प को व्यवसाय में बदलने के व्यावहारिक तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।कार्यशाला के प्रथम दिन छात्राओं को मंडला आर्ट की मूलभूत तकनीकों से परिचित कराया गया और इसकी बारीकियां सिखाई गईं। दूसरे दिन फ्लूड आर्ट (Fluid Art) पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें रंगों के संयोजन और विभिन्न तकनीकों के माध्यम से आकर्षक डिज़ाइन बनाना सिखाया गया। छात्राओं ने दोनों ही आर्ट फॉर्म्स में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस कार्यशाला में कुल 54 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यशाला के दौरान प्रायोगिक गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया, जिससे उनकी रचनात्मकता और आत्मविश्वास में वृद्धि हुई। छात्राओं ने नए कौशल सीखने में गहरी रुचि दिखाई।कार्यक्रम के सफल आयोजन में सोनिया, निधि, परवीन, साक्षी एवं प्रियंशी का विशेष योगदान रहा।