Home Kurukshetra News सांस्कृतिक आयोजन से होता है व्यक्तित्व विकासः प्रो. वीरेन्द्र पाल

सांस्कृतिक आयोजन से होता है व्यक्तित्व विकासः प्रो. वीरेन्द्र पाल

by ND HINDUSTAN
0 comment

कुवि के वाणिज्य विभाग द्वारा “कॉमवर्स फेस्ट 2026 आयोजित

एनडी हिन्दुस्तान

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में वाणिज्य विभाग द्वारा आयोजित “कॉमवर्स फेस्ट 2026” उत्साह और उमंग के माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव लेफ्टिनेंट प्रो. वीरेंद्र पाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विभागाध्यक्ष प्रो. महाबीर नरवाल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. वीरेंद्र पाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और रचनात्मकता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने छात्रों को ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया और समग्र व्यक्तित्व विकास में इनकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला।फेस्ट के दौरान गायन, नृत्य, कविता पाठ, मिमिक्री, रैंप वॉक, सस्पेंस गेम और बॉलीवुड क्विज़ जैसी विविध गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इन कार्यक्रमों में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिताओं में नृत्य श्रेणी में हर्षिता (एम.कॉम) ने प्रथम, करिश (बीबीए) ने द्वितीय और कशिश (एमपीए) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप डांस में अदिति और सुनैना विजेता रहीं। रैंप वॉक में हर्षिता ने प्रथम, मुस्कान ने द्वितीय और अभिषेक ने तृतीय स्थान हासिल किया। मिमिक्री में दीपक बिष्ट तथा कविता पाठ में मेहक शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट श्रेणी में दीपक और उनकी टीम विजेता रही।कार्यक्रम में प्रो. अजय सुनेजा, प्रो. सुभाष चंद, डॉ. आशीष सांगवान, डॉ. हिमानी और डॉ. विजया सहित विभाग के अन्य शिक्षकगण भी उपस्थित रहे। अंत में विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा कार्यक्रम का समापन ओपन डीजे सेशन के साथ हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने भरपूर आनंद लिया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?