Home Kurukshetra News केयू यूएसएम के 21 विद्यार्थी प्रतिष्ठित आईटी कंपनी इंडिया ट्रेनर्स में चयनित

केयू यूएसएम के 21 विद्यार्थी प्रतिष्ठित आईटी कंपनी इंडिया ट्रेनर्स में चयनित

by ND HINDUSTAN
0 comment

कुवि कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने दी बधाई

एनडी हिन्दुस्तान

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट संस्थान के 21 विद्यार्थियों का चयन आईटी क्षेत्र की कंपनी इंडिया ट्रेनर्स में 5 लाख रुपये के आकर्षक पैकेज पर हुआ है। इस अवसर पर कुवि कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने चयनित विद्यार्थियों एवं यूएसएम के विभागाध्यक्ष, शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि एक साथ 21 विद्यार्थियों के प्रतिष्ठित आईटी कंपनी इंडिया ट्रेनर्स में चयन संस्थान के साथ-साथ विश्वविद्यालय के लिए बडे़ गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता संस्थान के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। यह सफलता विभाग की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, व्यावहारिक प्रशिक्षण और उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किए गए पाठ्यक्रम का भी प्रत्यक्ष परिणाम है।इस अवसर पर यूएसएम के विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल मित्तल ने कहा कि यूएसएम हमेशा विद्यार्थियों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने पर बल देता रहा है जिसके परिणामस्वरूप एक साथ 21 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के संयोजक डॉ. विवेक कुमार ने बताया कि प्लेसमेंट सेल द्वारा समय-समय पर विभिन्न कंपनियों के साथ संपर्क स्थापित किया जाता है। उन्होंने बताया कि चयनित विद्यार्थियों में अभिन्नव, अनिल जांगड़ा, दीपक, दीपांशु यादव, देवांशु, दिपांशु सिंगला, गुरलीन कौर, हर्ष जोशी, जतिन, कमलजीत, ख्वाईश, मुकुल आजाद, नितिन, पूजा पूनिया, प्रिया पुनिया, पुष्कर शर्मा, रिंकू, संजीत, श्रुति शर्मा, सिमरन ढींडसा एवं वंश गाबा शामिल हैं।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?